छात्र चेतना संगठन ने मनाया 21 वां स्थापना दिवस

दुमका। छात्र चेतना संगठन द्वारा अपना विराट 21 वां स्थापना दिवस समारोह गांधी मैदान में मनाया गया। देश के शहीद सपूतों को समर्पित छात्रों अौर युवाओं के इस विराट समागम में संताल परगना के सभी जिलों के अलावा झारखण्ड के धनवाद, गिरिडीह, बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई अौर लखीसराय तथा पश्चिम बंगाल के सिउडी से छात्र चेतना संगठन के प्रतिनिधि हजारों की संख्या में पहुंचे। देशभक्ति की। भावनाओं के साथ  वंदे मातरम अौर राष्ट्रीय चेतना को प्रेरित करने नारों के साथ संगठन के युवाओं ने रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्‍न मार्गों होती हुई गांधी मैदान पहुंची अौर सभा में तब्दील हो गयी। रैली के दौरान शहर में महापुरुषों की प्रतिमाअों पर माल्यार्पण किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों अौर क्षेत्रों से रवाना होने के पूर्व महापुरुषों की अपने यहां की भी प्रतिमाअों पर माल्यार्पण किया अौर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धालांजलि दी। समारोह स्थल पर भी शहीद परिक्रमा बनायी गयी थी, जहं भारत माता, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, रजगुरु अौर चंद्रशेखर आजाद के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ-साथ पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

समारोह को संबोधित करते हुए   छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा में घुसकर मुँहतोड़ जवाब देने पर बधाई दी।  कहा कि अगर देश को हमारी जरूरत पड़ेगी, तो हम अौर हमारे संगठन के साथी भी सीमा पर जाने अौर अपने प्राण न्योछावर करने को तैयार हैं। उन्होंने युवाअों से भारत के परम वैभव को स्थापित करने के लिए संकलित होने काम आह्रवान किया। संगठन के केंद्रीय सलाहकार डॉ आरके नीरद ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा युवाओं वाला देश है। भारत में 65 करोड़ युवा हैं, जबकि चीन में 21 अौर अमेरिका में 6.5 करोड़ युवा है। 2020 में भारत में युवा आबादी की अौसत आयु 29 साल हो जाने काम अनुमान है। युवाओं की इतनी बड़ी आबादी भारत की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसमें राष्ट्रीय चेतना का प्रसार बड़ी जिम्मेवारी है। छात्र चेतनं संगठन यही काम कर रहा है।
संगठन के विश्वविद्यालय प्रमुख डॉ सुधांशु शेखर ने  युवाअों का अाह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मूल्यों की हिफाजत हमारा पहला धर्म है अौर उसी चेतना को युवाओं में विकसित करने का का छात्र चेतना संगठन कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को हम अौर सहन नही कर सकते। देश का एक-एक व्यक्ति सेना‌ के साथ है। पुलवामा का बदला हमने लिया है अौर आगे भी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ हनीफ ने पाकिस्तानी कारस्तानी की निंदा करते हुए भारती सेना की कार्रवाई को नमन किया।

केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ नयन कुमार राय ने कहा कि छात्र चेतना के युवा साथी न केवल युवाओं, बल्कि समाज के सभी वर्ग के लिए काम कर रहा है, यह सब को पता है। यही युवा शक्ति का सकारात्मक स्वरूप है, जिसकी बदौलत स्वामी विवेकानंद ने युग परिवर्तन काम सूत्रपात किया था।

श्यामा देवी ने देश हित में संगठनात्मक शक्ति को बनाये रखने की  युवाओं से अपील की। उन्होने कहा कि जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र अौर लिंग के आधार पर समाज अौर देश को बांटने वाली शक्तियां तब भी हमारे बीच थीा, जब हम गुलाम नहीं थे अौर आज भी हैं, जब हमरे ऊपर पर वैश्विक सामाजिक -आर्थिक दबाव बनाने की साजिश चल रही  है। इससे निबटने के‌ लिए हमें अौर खास कर युवाओं को संगठित होना होगा, संगठिथ रहना होगा।

रामकृष्ण मिशन आश्रम से जुड़े रहे देवघर से आये स्वामी उदय महाराज ने कहा कि इस संस्था का नाम ही इसके उद्देश्य को स्पष्ट करता है। युवाओं की चेतना को जगाना अौर उनकी जागृत चेतना को आदर्श व्यहार में परिणत करना ही एक चैतन्य प्राणी अौर संगठन का कर्तव्य है। उसी कर्तव्य का पालन छात्र चेतना संगठन कर रहा है।

संजू मिश्रा ने कहा कि छात्र अौर युवा हित के लिए संगठन सदैव तत्पर है। सहरसा से अाये गांधी विचारधारा के संजीव सिंह, देवघर जिला प्रभारी राजीव रंजन,  बांका जिला प्रभारी अमरेंद्र यादव, देवघर जिला प्रमुख सुमन यादव, धनबाद जिला प्रमुख मनमोहन प्रसाद, गोड्डा जिला प्रमुख नितेश मिश्रा, भागलपुर जिला प्रमुख विनय पंडित, सरैयाहाथ प्रभारी योगेंद्र यादव जनजातीय प्रखंड प्रमुख देना सोरेन आदि ने भी सभा को संबोधित किया।

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *