देवघर:देवघर कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने तीन गोली मारी जो उसके छाती और सिर में लगी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।मृतक अमित कुमार सिंह बिहार के बिहटा के बसौड़ा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।बताया जाता है कि अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। इससे मौके पर ही अभियुक्त की मौत हो गई। शनिवार को एक पुराने मामले में बिहार पुलिस उसे पेशी के लिए देवघर कोर्ट लेकर आई थी। उसके साथ चार पुलिसकर्मी भी थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में ही अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया।देवघर में 2012 में व्यवसायी चंचल कोठारी का अपहरण हुआ था। वह कबाड़ का काम करता था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया था। इसी मामले में अमित कुमार सिंह आरोपित था। बताया जाता है कि आज प्रोडक्शन वारंट में उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे एएसआइ राम अवतार राम के साथ चार हथियार बंद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था।
Related Posts '
05 DEC
हेमंत राज में जनता सुरक्षित नहीं , सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा रखा है तो विधि व्यवस्था कौन संभालेगा -बाबूलाल मरांडी
जेल कांड ने सरकार के कानून व्यवस्था की पोल पट्टी खोल...
14 SEP
राज्य सरकार सुनील तिवारी के हर कार्यों की जांच कराए और सच सबके सामने लाएः सुप्रियो भट्टाचार्य
झामुमो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर साधा...
26 AUG
छात्र चेतना संगठन के केन्द्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा के वाहन से 10 लाख रुपए बरामद
डुमरी विधानसभा उप चुनाव को लेकर पुलिस...
17 AUG
मुख्यमंत्री ने दी मुखिया के विरुद्ध अवैध संपत्ति अर्जन मामले में पीई दर्ज करने की अनुमति
रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भ्रष्टाचार...
17 AUG
पीवीटीजी के युवाओं के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य- हेमन्त सोरेन
मुख्यमंत्री ने पीवीटीजी के युवक-युवतियों के लिए...