दुमका : झारखण्ड की उपराजधानी दुमका में 12 मार्च को होली का सबसे भव्य व आकर्षक व रोमांचक कार्यक्रम रंगीलो दुमका-2025 के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उपरोक्त मेगा इवेंट की जानकारी शुभम मिश्रा, जियाकांत गुप्ता, ऋषिका गुप्ता, नंदिनी भगत, खुशी शर्मा, रोहित कुमार मंडल, नवीन कुमार रावत व प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से दी। आयोजकों ने बताया कि रंगीलो दुमका- 2025 का उद्देश्य होली के रंगों, संगीत और मनोरंजन के साथ सभी को एक साथ जोड़ना है। इस भव्य आयोजन की मेजबानी जियाकांत गुप्ता करेंगे। कार्यक्रम 12 मार्च के पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक यज्ञ मैदान, दुमका में आयोजित किया जाएगा। होली के रंग, मस्ती और धमालः आयोजकों ने बताया कि यह होली सिर्फ रंगों की नहीं, बल्कि जबरदस्त मनोरंजन की भी होगी। रंगीला दुमका 2025 में कई धमाकेदार एक्टिविटीज और लाइव परफॉर्मेंस होंगी, जो इसे अब तक का सबसे यादगार होली महोत्सव बनाएंगी। इस इवेंट में आर्टिफिशियल स्नोफॉल और फोम डांस, बरसाना-वृंदावन थीम फूलों की होली, कोरस डांसर्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस, 4 लाइव डीजे और धमाके दार म्यूजिक, रेन डांस और लाइव ढोल का मजा, फ्री ठंडाई और अनलिमिटेड ऑर्गेनिक गुलाल, खेल और प्रतियोगिताएं जीतें शानदार इनाम, पुरुष और महिला सुरक्षा बाउंसर, सेल्फी पॉइंट और रील्स बनाने के स्पॉट, विशेष फूड कोर्ट और लाइव फोटोग्राफी से सुसज्जित होगा। यह कार्यक्रम सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न होगा। इस आयोजन में प्रवेश के लिये सिंगल (1 व्यक्ति) 199/-, कपल (2 व्यक्ति) 349/-, फैमिली (4 व्यक्ति) 599/- व ग्रुप (6 व्यक्ति) 899/- के टिकटों की व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों ने बताया कि यह इवेंट न केवल मनोरंजन प्रदान करेगा, बल्कि शहर के युवाओं और परिवारों को एक साथ लाकर होली की पारंपरिक और आधुनिक झलक को पेश करेगा। यह कार्यक्रम दुमका प्राइड एवं अट्रैक्टिव दुमका के बैनर तले आयोजित होगा।