राज्य को भाजपा मुक्त बनाना है तो सभी विपक्षी दलों को एकजूट होना होगा-अशोक वर्मा 

दुमका। झारखण्ड विकास मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में मजिस्टेट कॉलोनी में हुई। बैठक में केंद्रीय प्रवक्ता दुमका ,साहेबगंज और जामताड़ा के प्रभारी अशोक वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,केंद्रीय प्रवक्ता प्रो अंजुला मुर्मू भी शामिल हुई। बैठक में सभी प्रखण्ड एवं नगर कमिटि की बैठक तिथि तय की गयी। और सभी प्रखंडो के लिए प्रभारी नियुक्त किये गए। प्रखंडो की बैठक 10 फ़रवरी से दुमका नगर से प्रारम्भ होगी। और इस महीने के अंत तक सभी प्रखंडो में बैठक पूर्ण की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया की पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने के लिए सभी कार्यकर्त्ता  अपने- अपने घरो में पार्टी का झंडा लगाएंगे। और 2019 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जूट जायेंगे। नगर निकाय चुनाव में पार्टी में संभावित उम्मीदवार एवं राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा की गई। दुमका जिला प्रभारी अशोक वर्मा ने कहां की आगामी चुनाव में सभी विपक्षी दलों को एकजूट होना होगा तभी राज्य को भाजपा मुक्त बनाया जा सकता है। श्री वर्मा ने कहा कि 2 दिन पहले राजस्थान से आए लोकसभा एवं विधानसभा  परिणाम यह बताते हैं कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और भाजपा में पतझड़ का माहौल भी आ गया है।  आने वाला समय झाविमो का होगा । झारखंड की जनता केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति आशा भरी निगाह से देख रही है। बैठक में विनोद शर्मा और प्रो अंजुला मुर्मू ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि भाजपा को जितना ऊपर जाना था वह जा चुकी है। और हमको जितना नीचे जाना था जा चुके हैं। अब हम ऊपर जाएंगे और भाजपा नीचे आएगी। बैठक में जिला महासचिव शैलेन्द्र हेम्ब्रम,संगठन मंत्री विजय ठाकुर,परवीन सिंह,श्यामदेव हेम्ब्रम ,राजेश मुर्मू ,जीतलाल रॉय,निरेंन पाल आदि मौजूद थे

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *