विगत 4 वर्षो में कृषि विकास दर में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है – रघुवर दास

दुमका। जिले के जामा प्रखंड स्थित मधुबन गांव में प्रमंडल स्तरीय कृषि समागम समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री रधुवर दास ने कहा कि उद्योग एवं कृषि के समग्र विकास के साथ ही समाज, राज्य एवं देश का विकास सम्भव है। कृषि अर्थ व्यवस्था की धूरी है। आर्थिक विकास दर बढ़ाना है तो कृषि का विकास नितांत आवश्यक है। कृषि, खेती, बागवानी एवं पशुपालन तीनों का समन्वित रूप् है। आज के वैश्विक युग मंे किसान को उन्नत बनाकर ही हम विकास कर सकते है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना बनाया जाय। हमारे राज्य के कृषक, हमारी आदिवासी बहनें मेहनती हैं। इन बहनों को सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है झारखण्ड की महिला शक्ति को मैं राज्य की शक्ति बनाना चाहता हूँ।  उन्होंने आंकड़ा देते हुए बताया कि वर्ष 2013-14 में कृषि विकास -4.5% था जबकि 2018-19 में यह ग्रोथ 14.29% है। यह हमारे किसानों के मेहनत का ही परिणाम है कि विगत 4 वर्षाें में कृषि विकास में 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मैं इन किसानों से गौरवान्वित महशूस करता हूँ। हमारा उद्देश्य गरीबों के चेहरे पर मुश्कान लाना है।

झारखण्ड की सब्जी पूरी दुनियां में जाये

झारखण्ड में सुशासन लाना है पारदर्शी शासन लाना है। विकास हमारी प्राथमिकता है। एक समृद्धशाली राज्य की गोद में बसने वाली गरीबी को दूर करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की सब्जी की बहुत मांग है। किसान सब्जियों का उत्पादन करें उन्हें बाजार की चिंता नहीं करनी है। निर्यातक उद्यमी अब्दुल हमीद के अनुभव का लाभ लेते हुए उन्हें सब्जियों के निर्यात उपलब्ध कराने के लिए सरकार पहल करेगी। हमारा लक्ष्य है कि झारखण्ड की सब्जी दुनियां में जाये।

युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें

मुख्यमंत्री में कहा कि आज झारखण्ड में लगभग 400 करोड़ का दूध बाहर से आता है। हमारे युवा सेल्फ हेल्प गु्रप के माध्यम से डेयरी फर्म बनायें। सरकार एक गाय पर 50 प्रतिशत तक सब्सीडी देगी। गांव समृद्धशाली बने। युवा नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। संथाल परगना के हर घर में एक गाय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में बेहतर सम्पर्क बनाने के लिए ई-सर्विस को ध्यानगत रखते हुए सरकार 28 लाख किसानों को निःशुल्क मोबाईल देगी। माह जनवरी से मोबाईल बंटना आरंभ हो जायेगा। कृषि तकनिक को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को इजराईल भेजा गया था, जहां से वे कृषि की उन्नत तकनीक को सीख कर आये हैं। उन्होंने कहा कि ये किसान अपने अपने गांवों में छोटी छोटी बैठक कर अन्य किसानों को तकनीक बतायें। शीघ्र ही अन्य 100 किसानों को भी भेजा जायेगा। जिसमें से 50 कृषक संथाल परगना के होंगे और इनमें भी 25 महिलायें होंगी।

महिलायें स्वयं जागरूक हैं ये समाज को जागरूक करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर कई कृषकों के अनुभवों को सुनने का मौका मिला। महिलायें सेल्फ हेल्फ गु्रप के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं। अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर रही है। ये महिलायें स्वयं जागरूक हैं ये समाज में जायें और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। उन्होंने इजराईल से लौटे मधुबन के पाॅलिहाउस विधि से उत्पादन करने वाले कृषक नुनुलाल बेसरा को अपने विवेकानुदान मद से पचास हजार रू0 देने की घोषणा की। इसी प्रकार मशरूम की खेती करने वाली सुचिता कुमारी को इक्कीस हजार, सेल्फ हेल्प ग्रुप की इक्कीस हजार रू0 देने की घोषणा की। ये सभी कृषकों ने अपने अपने अनुभव से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आमजनों की मांग से हम अवगत हैं पूरे राज्य में दो साल के अन्दर जितने भी जाहेर थान एवं अन्य पूजा स्थलों की चाहरदिवारी बना दी जायेगी। मधुबन गांव के नदी से लिफ्ट इरिगेशन की सम्भावना पर उन्होंने प्रतिवेदन की मांग की तथा कहा कि एक सप्ताह के अंदर चापकल का निर्माण कराया दिया जाय।

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नही

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2020 तक झारखण्ड में कोई बेघर नहीं रहेगा। सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास अवश्य उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह शिकायत मिली है कि बिजली कनेक्शन के लिए लोगों को 50 रू0 की राशि रिश्वत देनी पड़ती है। उपायुक्त इसकी जांच करें। भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मैं आम लोगों से अपील करता हूँ कि यदि कोई गरीब की योजना में रिश्वत मांगे तो तो 181 पर फोन करें। 24 घंटे के अंदर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सीधे बरखास्त किया जायेगा। 2019 तक पूरे झारखण्ड में 24 घंटे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनके घरों में भी रौशनी हो उनके बच्चे भी पढ़ाई करें। राज्य के छः जिलों में शत् प्रतिशत बिजली पहुंच चुकी है। शीघ्र ही अन्य जिलों में भी यह कार्य पूरा हो जायेगा। पीडीएस की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि राशन डीलर सचेत हो जायें। पकड़े जाने पर उन्हें जेल भी जाना होगा और दुकान भी जायेगी। हर गरीब तक अन्न पहुंचाने के आप माध्यम है, अपने दायित्व कुशलतापूर्वक निभायें।

कृषि हेल्प लाईन पर फोन कर सहायता प्राप्त करें

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कृषकों को आगामी 29 एवं 30 नवम्बर को होने वाले विश्व एग्री फुड समिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आप सभी राज्य सरकार के आमंत्रण पर अवश्य आयें। इस समिट में सात देश के डेलिगेट्स आ रहे हैं। कृषि संबंधी उपकरणों की प्रदर्शनी होगी। निश्चित ही एग्रो सम्मिट से आप कृषक लाभान्वित होंगे। संथाल परगना में कृषि को बढ़ावा देना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना सुखाड़ प्रभावित है। यहां पूरा पूरा सहयोग दिया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर कृषि हेल्प लाईन पर फोन कर आप आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

संथाल परगना को राज्य का मुकुट

मुख्यमंत्री ने संथाल परगना को राज्य का मुकुट बताते हुए कहा कि यहां के पर्यटक स्थलों को शीघ्र ही विकसित किया जायेगा। मसानजोर को विकसित किया जायेगा ताकि यह भारत के मशहूर पर्यटक स्थलों में अपना स्थान बना सके। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने कहा कि देश की आत्मा गांव में बसती है। आज के युग के अनुकुल बनाने के लिए उन्हें नई तकनिकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे समृद्ध बने और अपना आर्थिक विकास करें। आज लोगों को कुटीर उद्योगों के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय की युवाओं को जोड़ने के लिए पिछले दिनों लुगुबुरू में सम्मेलन का आयोजन किया गया। निश्चित ही जनजातीय युवा इससे लाभान्वित हुए होंगे। सरकार गरीबों का दुखदर्द महसूस करती है। सरकार आपके लिए आप जनता के लिए हैं।

कृषि मंत्री  रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि देश में दूसरा हरित क्रांति झारखण्ड से होगा। प्रत्येक प्रखं डमें कोल्ड रूम बनाने पर सहमति प्राप्त हो गई है जो सोलर आधारित होगा। किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पम्पिंग सेट दिया जा रहा है। कृषि के साथ ही साथ पशुपालन एवं फल के उत्पादन को भी बल दिया जा रहा है। विगत 4 वर्षों से कृषि सहकारिता ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। इनके माध्यम से सरकार गांव के किसानों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। अब किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ डीबीटी के माध्यम से मिलता है। हमारा प्रयास है कि किसानों की आय दोगुनी हो।

कृषि सचिव  पूजा सिंघल ने कहा कि अभी कृषि पखवाड़ा मनाया जा रहा है। किसानों को प्रशिक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे बेहतर उत्पदन कर सके।

कार्यक्रम में उपायुक्त  मुकेश कुमार ने कहा कि दुमका के दूरस्थ गांव मधुबन को दूसरे कृषि समागम के लिए चयन करने हेतु मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देता हूँ। इजरायल जाकर कृषि की उन्नत तकनीक की जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां के किसान का चयन किया गया यह सम्मान की बात है। आज दुमका जिले में अभिनव प्रयोग किये जा रहे हैं।

धन्यवादन ज्ञापन जिले के उप विकास आयुक्त  वरूण रंजन ने दिया। इस अवसर पर संथाल परगना प्रमंडल के सभी छः जिलों के कृषि मित्र समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post Author: News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *