लोहरदगा ।
भाजपा जिला कमेटी की बैठक में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश विशेष रूप शामिल हुए और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन एवं बाबू लाल मंराडी पर जमकर बरसे।इस बैठक के बाद दीपक प्रकाश मीडिया से मुखातिब होते हुए विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन और बाबू लाल मंराडी के द्वारा सीएम पर लगाए गए गंभीर आरोप का जवाब दिया। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की आत्मसमर्पण की नीति और सफलता से बौखलाए हुए हैं। सरकार लोकप्रिय हो रही है, यहां कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। नक्सल घटनाओं में कमी आई है यही बातें हेमंत सोरेन को पच नहीं रही हैं, इसलिए अनुभव हीनता वाले बयान दे रहे हैं। दीपक प्रकाश ने बाबू लाल मंराडी के बारे में कहा कि जनता ने उन्हें ठुकरा दिया है। उनके कार्यकर्ता भाग कर दूसरे दल में जा रहे हैं और वो अकेला चलो की स्थिति में आ गए हैं। और सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अनापसनाप बयान दे रहे हैं।
अनुभवहीन नेता हैं हेमंत सोरेन – दीपक प्रकाश







