Home / News / उपराजधानी दुमका से पुलिस के छापेमारी अभियान में डाककर्मी व व्यवसायी के घर से तीरानवे लाख बरामद

उपराजधानी दुमका से पुलिस के छापेमारी अभियान में डाककर्मी व व्यवसायी के घर से तीरानवे लाख बरामद

भारत सरकार के द्वारा 500 एवं 1000 रूपये का नोट प्रतिबंध कर दिये जाने के फलस्वरूप पुलिस मुख्यालय रांची एवं झारखंड सरकार के द्वारा अवैघ कारोबारियों एवं कालाधन पर नजर रखने हेतू बार-बार निर्देष दिये जाने के क्रम में छापामारी अभियान उपराजधानी दुमका में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दुमका एसपी शलैन्द्र प्रसाद वर्णवाल ने रविवार को छापेमारी कर पुलिस लाईन एलआईसी काॅलोनी में रहने वाले पोस्ट आॅफिस में कार्यरत क्लर्क विनय कुमार सिंह के घर से पैतालीस लाख रूपया बरामद किया हैं। जो की 100 तथा 50 रू0 का बंडल है। वंही शहर के दो बडे़ व्ययासायी शिबू पटवारी के गिलानपाड़ा घर से सोलह लाख पचास हजार व सुनील पटवारी के घर से एकतीस लाख पचास हजार रूपये बरामद किया। जो के 500 एवं 1000 रू0 के नोट है। छापेमारी के समय टाउन इंसपेक्टर विष्णुदेव चैधरी व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। डाककर्मी विनय कुमार सिंह फरार है। एसपी ने कहा की छापेमारी अभियान जारी रहेगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *