दुमका।
भाजपा द्वारा शुक्रवार को एक बैठक अग्रसेन भवन में की गई जिसमें जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, प्रकोष्ठ, प्रदेश पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा प्रतिनियुक्त प्रभारी हेमलाल मुर्मू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, प्रदेश मंत्री नुतन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन प्रभाकर, सुनील सोरेन, सुरेश मुर्मू, 20 सुत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता आदि ने विगत राज्य सरकार की उपलबिध्यों को बताया। बैठक को संबोधित करते हुए हेमलाल मुर्मू ने बताया कि रघुवर सरकार द्वारा एसपीटी एक्ट में आंशिक परिवर्तन मिल का पत्थर साबित होगा, आदिवासी का उत्थान होगा, अब आदिवासी युवक अपने जमीन में व्यवसाय कर सकते है। लोन ले सकते है। यह बात विपक्ष को पच नही रही है। अभयकांत ने बताया कि झारखंड बनने के बाद पहली बार रघुवर सरकार ने जनता के लिए कल्याणकारी योजना चलाया है। सरकार की उपलब्धियों को लेकर 24 दिसम्बर को मंत्री अमर बाउरी और डा. लोईस मरांडी द्वारा सभा आयोजित की जायेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष निवास मंडल, मुकेश अग्रवाल, शर्मिला सोरेन, मुन्ना सिंह, गौरी यादव, सतीश राणा, पवन केशरी, गरीब दास, मृणाल मिश्रा, निरोज भंडारी, सुभाष दास, दीपक साह, विजय प्रसाद, शैलेस कुमार, रंजना उपाध्याय, दिनेश सिंह, सुकूमार मंडल , रंजना मुर्मू, अभिजीत आनंद, सहदेव मरांडी, प्रदीप कुमार मिश्रा,जवाहर मिश्रा , मनोज साह, विजय कुमार, विमल मरांडी, दशरथ रूज, लालचन्द्र पाल, जय प्रकास गुप्ता, प्रिया भारती, मिथिलेश सिंह, अजय गुप्ता, सुनील कुमार,ममता साह आदि उपस्थित थे।
एसपीटी एक्ट में आंशिक परिवर्तन मिल का पत्थर साबित होगा-भाजपा







