दुमका। सूर्य पूजा का महान पर्व छठ बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।रविवार को संध्या अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दुमका के बड़ाबांध, खुटाबंधा, बंदरजोरी, राशिकपुर, दुधानी के तालाब एवम् नदी घाटों पर विशेष साफ-सफाई की गई है। चारों ओर आकर्षक सजावट की व्यवस्था भी की गई है। ज़िला प्रसाशन के तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। सूबे की कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल, नगर परिसद अध्यक्ष अमिता रक्षितं ने रविवार को सभी छठ घाटो का निरिक्षण किया। सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिनों से चली आ रही छठ पूजा भी खत्म हो जाएगी।
छठ पूजाः घाटों पर जुटे श्रद्धालु








