प्रमंडलस्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखण्ड के नागरिक बदलाव चाहते हैं विकास चाहते हैं हमारी जो संवैधानिक व्यवस्था है उसी के तहत हमंे कार्य करना है। संविधान प्रदत्त सभी अधिकार लोगों को मिलना चाहिए बजट पूर्व संगोष्ठी का यही हमारा उद्देष्य है। आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद का जन्म दिवस है एवं झारखण्ड के सपूत एलबर्ट एक्का की पूण्य तिथि है। शांति हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमें राजनितिक गुण्डागर्दी को समाप्त करना है। झारखण्ड में हो रहे अवैध कार्य को बन्द करना है। प्रषासन को निदेष देते हुए उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की चूक बर्दास्त नहीं की जायेगी। झारखण्ड के गांव भी पिछड़ेपन का षिकार हैं। झारखण्ड में 68 लाख घर हैं जिसमें 38 लाख घरों में बिजली है। आने वाले समय में शेष 30 लाख घरों में बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है। झारखण्ड से गरीबी दूर करना ही हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार की निति एवं नियत गरीब लोगों पर केन्द्रीत है। आने वाले समय में हमारे झारखण्ड के बच्चे तेजी से विकास चाहते हैं इसलिए विकास के रास्ते में जो भी बाधायें आयेंगी मैं उसे दूर करूंगा। जनता मालिक है मैं और मेरे अधिकारी सेवक हैं। हमें ऐसी व्यवस्था करनी है कि अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान हो। झारखण्ड में 40 हजार स्कूल हैं जिसमें 10 हजार स्कूल में ही बैंच डेस्क है। हमें शेष 30 हजारी स्कूलों में बैंच डेस्क की व्यवस्था करनी है। इसके लिए राषि की व्यवस्था कर दी गई है। यह भी सुनिष्चित किया जाएगा कि स्थानीय बढ़ई द्वारा ही उपस्करों का निर्माण हो।ं इससे रोजगार में भी वृद्धि होगी एवं आर्थिक रूप से वे सक्षम होंगे। झारखण्ड की महिलाओं को स्कील्ड करना भी हमारा लक्ष्य है। हमें सखी मंडल को समृद्ध करना होगा। सखी मंडल द्वारा ही कम्बल, चादर, तौलिया आदि बनाया जायेगा। इसके लिए डिजाईनरों की भी मदद ली जायेगी।मुख्यमंत्री ने मीडिया को कहा कि वे लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ हैं। इसलिए सही तथ्यों को जनता के समक्ष लाया जाय।मुख्यमंत्री ने विष्वविद्यालयों में बसों की सुविधा भी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के विज्ञान स्नातक छात्रों को बेसिक मेडिकल कोर्स कराया जायेगा ताकि गांवांे में भी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा लोगों को मिल सके। दो वर्ष के अन्दर प्रत्येक जिले में नर्सिंग बीएड काॅलेज खोला जायेगा। उन्हांेने कहा कि झारखण्ड प्रकृति की गोद में बसा है। पर्यावरण रक्षा करते हुए उद्योग को बढ़ावा देना है। पहाड़ जंगल हमारे धरोहर हैं इन्हें नष्ट नहीं किया जायगा। पर्यटन से राज्य की किस्मत बदली जा सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देष्य से देवघर एवं वासुकिनाथधाम में उच्च स्तरीय धर्मषाला का निर्माण किया जाएगा।
पर्यावरण अनुकूल विकास हमारी प्राथमिकता- रघुवर दास
December 3, 2016

Previous Article
Next Article

मसानजोर डैम का पानी का लाभ दुमका जिले के किसानों को भी मिले- डाॅ0 लुईस मरांडी
बहुमत का धौंश दिखाकर सीएनटी व एसपीटी एक्ट में रघुवर सरकार ने संशोधन किया -बाबूलाल मरांडी

DR.Sikander Kumar is a journalist, hails from Dumka. He holds a P.HD in Journalism & Mass Communication, with 16 years of experience in this field. mob no -9955599136





