Home / News / पूर्व मंत्री हरिनारायण राय अब हैं कैदी नंबर – 3038

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय अब हैं कैदी नंबर – 3038

झारखण्ड देखो न्यूज़ डेस्क
……………….
रांची
होटवार जेल में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को डिवीजन वार्ड संख्या-13 सी में रखा गया है . जेल में आने के साथ उन्हें कैदी का बिल्ला दे दिया गया़ होटवार जेल में उन्हें कैदी नंबर-3038 आवंटित किया गया है . उसी प्रकार से उनकी पत्नी को कैदी नंबर- 3039 व भाई संजय राय को कैदी नंबर-3037 आवंटित किया गया है .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुशीला देवी को महिला कैदी वार्ड व संजय राय को साधारण कैदियों के साथ साधारण वार्ड में रखा गया है . बताया जाता है कि बुधवार को जेल में आने के बाद तीनाें ने ठीक से खाना खाया़ गुरुवार को भी किसी प्रकार की फरमाइश जेल प्रबंधन से नहीं की गयी़ गुरुवार की सुबह टहलने के दौरान पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, पत्नी सुशीला देवी व भाई संजय राय एक-दूसरे से मिले़ गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बुधवार को सीबीआइ की अदालत ने तीनों को पांच-पांच साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी़ उसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था़ मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रबंधन हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला व भाई संजय राय को निपुणता के आधार पर काम देगा. वे जिस काम में अधिक रुचि रखते है .उन्हें वही काम दिया जायेगा़ सुशीला देवी अगर चाहेंगी, तो उन्हें कढ़ाई-बुनाई का काम दिया जायेगा़ सश्रम कारावास के तहत उन्हें हर हालत में काम करना है .0303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *