Home / News / पोषण वाटिका तैयार करे सेविकाएं-डाॅ लुईस मरांडी

पोषण वाटिका तैयार करे सेविकाएं-डाॅ लुईस मरांडी

स्वतंत्रता प्राप्ति के सात दषक बाद भी कुपोषण का व्याप्त रहना हमारे सभ्य समाज के लिए किसी कलंक से कम नहीं। हमारी सरकार पूरे झारखण्ड को हर कीमत पर कुपोषण मुक्त करने के लिए कृतसंकल्प है। समाज कल्याण मंत्री डा0 लुईस मरांडी ने इंडोर स्टेडियम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण केवल सरकार के भरोसे ही दूर नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार कार्यकारी विभाग तथा आम जनता को मिलकर प्रयास करना होगा। मंत्री ने बताया कि स्वस्थ माँ ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है माँ और बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाना निहायत ही आवष्यक है ताकि माँ और बच्चों को पौष्टिक एवं पूर्ण पोषक आहार मिल सके। इसके लिए सरकार ने विभिन्न आंगनबाड़ी के माध्यम से जच्चा एवं बच्चा को शुद्ध पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रही है।

dsc01753

मंत्री ने आमजनों से जैविक खेती किये जाने की अपील की ताकि लोगों को रासायनिक उर्वरक से की हानि से रहित स्वच्छ खाद्यान्न एवं सब्जी मिल सके। समापन समारोह के दौरान मंत्री लगाये गये स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया। जिसमें दुमका सदर के स्टाॅल प्रदर्षनी को प्रथम, सरैयाहाट को द्वितीय तथा मसलिया को तृतीय का पुरस्कार दिया गया। आधार पंजीकरण के आधार पर दुमका सदर की दीपाली मिश्रा दुमका सदर की ही महिला हेम्ब्रम तथा जामा की लेना मुर्मू को सर्वोत्कृष्ट महिला पर्यवेक्षिका का पुरस्कार दिया गया। सर्वोत्कृष्ट सेविका के रूप में दुमका सदर की प्रतिमा देवी, मसलिया की सरिता देवी, षिकारीपाड़ा की दुलाड़ मुर्मू, जामा की माला देवी, सरैयाहाट की शकुन्तला कुमारी, गोपीकन्दर की दासोती देवी, कठीकुण्ड की मिनौती देवी, रामगढ़ की सुषान्ति हाँसदा, जरमुण्डी की रेखा कुमारी तथा रानेष्वर की सुषीला हाँसदा को सम्मानित किया गया। अवसर पर जामा के किषन कुमार कोल, शान्तनु कुमार, अमन कुमार राय, राजीव मुर्मू तथा रिया कुमारी का अन्नप्राषन किया गया तथा दुमका सदर के तनुश्री देवी, किरण देवी एवं संगीता देवी का गोदभराई किया गया। अवसर पर मंत्री डा0 लोईस मरांडी के अलावा उपविकास आयुक्त चितरंजन कुमार, कृषि वैज्ञानिक सीमा सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, भजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल, विभिन्न  सी.डी.पी.ओ. महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एवं सहायिका आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *