Home / News / प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 12 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 12 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

दुमका।
दुमका के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार वर्मा को शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।ट्रांसपोटर मनोज गुप्ता की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने शहर के कमलाबाग स्थित आवास से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर मनोज गुप्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो के समक्ष शिकायत की थी कि एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न उठाने के एवज में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रिश्वत मांग रहा था। जिसके बाद ब्यूरो ने जाल बिछाकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *