Home / News / भाजपा सरकार आदिवासी एवं गैरआदिवासियों को लड़ाने चाहती है – प्रो. स्टीफन मरांडी

भाजपा सरकार आदिवासी एवं गैरआदिवासियों को लड़ाने चाहती है – प्रो. स्टीफन मरांडी

शिकारीपाड़ा/दुमका : सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन विधेयक के विरोध में मंगलवार को प्रखंड के सरसडंगाल फुटबॉल मैदान में झामुमो ने जनाक्रोश सभा का आयोजन किया। झामुमो विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि सभा में सभी को पारंपरिक हथियार से लैस होकर आना चाहिए। आदिवासी-मूलवासी अपने हक के लिए आंदोलन को तैयार रहें।भाजपा सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह दलालों के हाथ बिकी हुई हैं। प्रो. स्टीफन ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी एवं गैरआदिवासियों को लड़ाने पर आमादा है।शिकारीपाड़ा के विधायक नलीन सोरेन ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए एक और उलगुलान के लिए तैयार रहें। कहा कि रघुवर सरकार ने एक्ट में संशोधन कर सीधे तौर पर आदिवासियों के अस्तित्व पर प्रहार किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लिट्टीपाड़ा के विधायक डॉ. अनिल मुर्मू ने कहा कि रघुवर दास छत्तीसगढ़ का निवासी है और पूंजीपतियों के इशारे पर यहां के आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए एक्ट में संशोधन करने पर आमादा है। डॉ. अनिल ने कहा कि अगर झारखंड की जनता का अस्तित्व पर प्रहार हुआ तो ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। जब झारखंडी जागेंगे तो रघुवर को मार भगाएंगे। कहा कि वर्ष 2019 में झामुमो की सरकार बनना तय है।सभा में नाला विधायक रवींद्र महतो ने कहा कि एक्ट में संशोधन आदिवासियों की जमीन हथियाने के लिए किया जा रहा है। रघुवर सरकार की इस साजिश को बेनकाब किया जाएगा। केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार कॉरपोरेट के हाथों की कठपुतली है। एक्ट में संशोधन गलत है। झामुमो का विरोध जारी रहेगा।कार्यक्रम को झामुमो के जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं सलाम अंसारी ने भी संबोधित किया। मौके पर चुंडा हेम्ब्रम, मुमताज अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, लाल मोहम्मद, संटू सिंह , प्रो. गुलाम रसूल, प्रखंड प्रमुख शांति मुर्मू एवं जिला परिषद सदस्य सोनामुनी किस्कू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *