झारखण्ड सरकार की समाज कल्याण मंत्री डाॅ0 लुईस मरांडी ने कहा कि मासानजोर डैम का पानी का लाभ बंगाल को मिलता है। ऐसी व्यवस्था हो कि मसानजोर का पानी का लाभ दुमका जिले के किसानों को भी मिले। लड़कियों के षिक्षा के लिए पर्याप्त प्रषिक्षण की व्यवस्था की जाय। दुमका में टिचर्स ट्रेनिंग काॅलेज खोला जाय। विष्वविद्यालय में जिन विषयों की पढ़ाई नहीं होती है उन विषयों की पढ़ाई सुनिष्चित की जाय। दुमका में हाईकोर्ट के बैंच की स्थापना हेतु आवष्यक प्रयास किया जाय। सरकारी अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए पीपीपी मोड पर चलाया जाय।झारखण्ड सरकार के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने सम्बोधन मंे कहा कि कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में कोल्ड स्टोरेज बनाने का कार्य किया जाय। बीज वितरण सुचारू रूप से किया जाय। कृषि विष्वविद्यालय की स्थापना हेतु आवष्यक प्रयास किये जायें।इस अवसर पर उपस्थित राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि बजट एक अहम दस्तावेज है। इससे हमारी योजनाओं, प्राथमिकताओं का पता चलता है। बजट आवष्यकता आधारित, संतुलित एवं समावेषी होना चाहिए। इस संगोष्ठी में अच्छे सुझाव आये हैं जिसका समावेष आगामी बजट में किया जायेगा। बजट लोक निधि से बनती है। अतः हम सबका दायित्व है कि बजट की राषि का पूर्ण सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि संताल परगना की अर्थव्यव्स्था कृषि आधारित है। इस हेतु कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था को उन्नत करना सरकार की सर्वोच्च प्रथमिकता है। उन्होंने राज्य में बेरोजगारी को दूर करने हेतु कौषल एवं उद्यमिता विकास को बढ़ावा दिये जाने की बात कही। उन्होने कहा कि संताल परगना में चीनी मिट्टी बने सामानों का उद्योग स्थापित करने की अपार संभावना है। सरकार इसे बढ़ावा दिये जाने हेतु हर संभव प्रयास करेगी।विधायक अनन्त ओझा ने अपने सम्बोधन में कहा कि संताल परगना में षिक्षण संस्थानों का अभाव है। षिक्षण संस्थान खोलने हेतु जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाय। गंगा जल को पाईप लाईन से खेतों में लाने की व्यवस्था की जाय।विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखण्ड मंे मोबाईल चिकित्सा वैन की व्यवस्था हो। सुखाड़ से बचने का उपाय सुनिष्चित किया जाय। बालु का अवैध खनन रोका जाय।
मसानजोर डैम का पानी का लाभ दुमका जिले के किसानों को भी मिले- डाॅ0 लुईस मरांडी








