Home / News / राज्य सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्प- डा0 लुईस मरांडी

राज्य सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्प- डा0 लुईस मरांडी

दुमका।
षिक्षित मां ही अपने बच्चों को षिक्षित और संस्कारवान बना सकती है जो आगे चलकर सबल और सक्षम राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण मानव संसाधन बन सकेगा। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मंत्री डा0 लुईस मरांडी ने दुमका के इन्डोर स्टेडियम में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं एवं महिलाओं के समग्र विकास हेतु कृतसंकल्प है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 100 लाभुकों को चेक वितरित किया गया। दुमका सदर की दीपा कुमारी काठीकुण्ड की फूल कुमार तथा मोनिका कुमारी मसलिया की सिवली टुडू, रानेष्वर की फालगुनी माल, गोपीाकान्दर की मरियम हेम्ब्रम रामगढ़ की रोजमेरी मुर्मू, षिकारीपाड़ा की नसीरा खातुन, जरमुण्डी की पूजा कुमारी तथा सरैयाहाट की चुड़की हांसदा को मंत्री के करकमलों चेक प्रदान किया गया। उसीप्रकार मुख्यमंत्री लाडली योजना के अन्तर्गत 50 लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दुमका सदर की सलोमी कुमारी काठीकुण्ड की रीमा कुमारी, जरमुण्डी की परी कुमारी रामगढ़ की इमा हाँसदा, मसलिया की नैना किरण टुडू एवं जामा प्रखण्ड की सुलेखा कुमारी को मंत्री के करकमलों प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में कबीना मंत्री डा0 लोइस मरांडी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी षिव नारायण यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *