Home / News / राज्य स्थापना दिवस को लेकर कल्याण मंत्री ने की बैठक

राज्य स्थापना दिवस को लेकर कल्याण मंत्री ने की बैठक

दुमका। 15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के  अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के  तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओ (जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष) के साथ  दुमका परिसदन में समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने बैठक किया। मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास से सम्बंधित योजनाओं, विशेष कर एसपीटी एक्ट में प्रस्तावित आंशिक संशोधन  से जन मानस को होने वाले  लाभ को प्रचारित एवं प्रसारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में विकास विरोधी तत्वों को चिन्हित कर भोली भाली जनता को दिग्भ्रमित होने से बचने की सलाह दी गई। डॉ मरांडी ने कहा कि आने वाले समय में बहुत जल्द सरकार अपने 2 वर्ष पूर्ण होने पर विभाग का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तूत करेगी ।साथ ही साथ  क्षेत्र की जनता को विधानसभा के अंदर इन 2 वर्षों में किये गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड  समर्पित करेंगी। मौके पर जिलाध्यक्ष निवास मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल,जवाहर मिश्रा,बसंत पहाड़िया,मनोज साह,दिनेश दत्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *