Home / News / विपक्ष दल के विधायकों ने विधानसभा स्पीकर पर फेंकी कुर्सी और तोड़े माइक

विपक्ष दल के विधायकों ने विधानसभा स्पीकर पर फेंकी कुर्सी और तोड़े माइक

रांची।
झारखंड विधानसभा में विधायकों ने जमकर बवाल काटा है। जेएमएम समेत तमाम विपक्षी दल के नेताओं ने सीएनटी और एसपीटी को लेकर विरोध किया है। सदन के अंदर विधायकों ने तमाम मर्यादा को भुलकर स्पीकर के ऊपर कुर्सियां और पर्चें फेंके। इस दौरान लोगों ने माइक भी तोड़ दी।विधायक रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही विधायकों ने सदन के भीतर कई कुर्सियां भी तोड़ दी। औऱ सीएनटी-एसपीटी की संशोधन प्रतियां फाड़ कर फेंक दी। वहीं, विपक्षी विधायकों ने हंगामे के बाद कहा कि सत्ता पक्ष से वे दो-दो हाथ करने के तैयार हैं लेकिन सदन में संशोधन विधेयक पेश नहीं होने देंगे।दअसल, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव पर विधायकों ने कुर्सी से हमला की थी। हालांकि इस घटना में वे बाल-बाल बच गए हैं। झारखंड विधानसभा में यह पहली घटना है जब विधायकों ने सदन के अंदर इस तरह से उत्पात मचाया है। विधायक यही नहीं रुके सदन के अंदर भी फॉग स्प्रे की छिड़काव भी करने लगे। हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। वहीं, कई विधायकों ने मार्शल से भी हाथापाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *