महिलाओं की वी संस्था की नौ सदस्यी टीम ने अध्यक्ष अमिता रक्षित के नेतृत्व में 16 से 19 अक्टूबर तक सिक्किम प्रदेश का शैक्षिणिक भ्रमण किया। संस्था की सचिव सिहांसनी कुमारी ने बताया की भ्रमण का मुख्य उद्ेश्य राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का अवलोकन, महिलाओं की समाजिक एवं अर्थिक स्थितियों का आकलन तथा राज्य की बेहतरी एवं विकास में महिलाओं की भागीदारी का तुलनात्मक अध्ययन करना था।भ्रमण के दौरान दल के सदस्यों ने राज्य के मुख्य सचिव आलोक श्रीवास्तव, मुख्य न्यायधीश सतीषचंद्र अग्निहोत्री एवं गंगटोक नगर निगम के मेयर शक्ति सिंह चैधरी एवं वार्ड कांउसलर से औपचारिक मुलाकात कर जानकारी प्राप्त किया। भ्रमण दल में संस्था की उपाध्यक्ष डाॅ प्रमोदिनी हांसदा, कोषाध्यक्ष अन्नु, संयुक्त सचिव प्रो अंजुला मुर्म, सदस्य प्रो अंजुना मूर्मू, किरण तिवारी, लता मुर्मू व ब्यूटी मुखर्जी शामिल थी।
सिक्किम प्रदेश का शैक्षिणिक भ्रमण किया वी संस्था की नौ सदस्यी टीम ने








