Home / News / सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन पर विपक्षी लोगों को कर रहे दिगभ्रमितः डाॅ लुईस

सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन पर विपक्षी लोगों को कर रहे दिगभ्रमितः डाॅ लुईस

दुमका।
सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन राज्यहित में है। मुख्य विपक्षी दल सहित जो दल विरोध कर रहे है, उनका तथ्य निराधार है। उक्त बातें समाज कल्याण मंत्री सह विधायक डाॅ लुईस मरांडी ने बुधवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर कही। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि संशोधन विकास के रास्तें खोंलेंगे। क्षेत्र में वसो-वास करने वाले आदिवासी-मूलवासी सहित सभी लोगों के हित में है। उन्होंने कहा कि विकास में बहुत तो नहीं, लेकिन पूर्व के एक्ट से थोड़ा अवरोध था। एक्ट में संशोधन करते हुए सरलीकरण किया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि बड़े नेता राज्य के भोले-भाले लोगों को दिगभ्रमित कर रहे है। उन्होंने कहा कि एक्ट में संशोधन को विरोधी दल के नेता गांव-गांव जाकर संशोधन से उल्ट बता रहे है। आदिवासी एवं मूलवासी राज्य के लोगों के आंखो में धू छोकने का काम कर रहे है। यह नहीं चाहते है कि सीधे-सादे लोग पढ़े और आगे बढ़े। इससे इनकी दुकानदारी बंद हो जायेगी। वह स्वयं यह नेता बड़ी-बड़ी गाड़ियांे में चलते है और उड़ते है। सभी को समान अधिकार मिलने से यह लोगों कों पूछने वाले की तादाद कम जायेगी। इस लिए ऐसी भ्रामक प्रचार-प्रसार कर रहे है। उन्होंने मीडिया से आग्रह करते हुए कहा कि संशोधन की हकिकत सही रूप से प्रस्तुत करें। विरोध करने वाले विपक्षी दलों के प्रमुख नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बाबुलाल मरांडी पर प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग अपने और अपने सगे संबंधियों के नाम पर एक्ट का उल्लंघन करते हुए करोड़ की जमीन की खरीद-बिक्री की है। एक्ट में संशोधन की बात बतातें हुए कहा कि संशोधन बस इतना ही हुआ है कि लोग अपने जमीन पर व्यवासय कर सकेंगे। वहीं संशोधन के बावजूद निजी जमीन पर लोग उद्योग नहीं लगा सकेंगे। बस इतना ही संशोधन हुआ कि 4 माह के अंदर जमीनदाता को उसकी मुआवजा राशि मुहैया करवा दिया जायेगा। दो महा के अंदर जमीनदाता को आधी राशि मुआवजा की प्राप्त हो जायेगी। प्रेस वार्ता से पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक कर गांव-गांव जाकर टू द प्वाईंट एक्ट में संशोधन की निर्देश दिया।मौके पर जिलाध्यक्ष निवास मंडल,उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हेमंत इंतजार करें, जेल अवश्य जायेगेः डाॅ लुईस
इंतजार करें, हेमंत जेल जायेंगे जरूर। उक्त बातें एक सवाल के जबाव में समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुईस मरांडी ने कही। उन्होंने हेमंत सोरेन के बेनामी संपत्ति पर कहना कि भाजपा की सरकार है, उन्होंने एसपी व सीएनटी एक्ट का उल्लंघन किया है, तो उन्हें जेल भेजे। इसका जबाव देते हुए मंत्री डाॅ मरांडी ने कहा कि हेमंत इंतजार करे, जेल अवश्य जायेंगे। इसके लिए एसआरटी का गठन राज्य सरकार कर जांच करवा रही है। एक सवाल की एक्ट में संशोधन टीएससी मेंबर को पैसा देकर संशोधन करवाया गया है। इस पर उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सत्ता में कुछ और सत्ता से बाहर कुछ और बोलते है। दोहरी राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बाबुलाल मरांडी एवं हेमंत सोरेन को भी सरकार में रहते हुए संशोधन के पक्ष में बताया।

सरकार छात्रों के साथ है, पढ़ाई करे, यह समय दोबारा नहीं आयेगा
दुमका।
25 नवंबर को 8 वाहनों के फूंके जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली का प्रशंसा करते हुए कहा कि हाॅस्टल कुछ राजनीति लोगों का अड्डा बना हुआ था। जिससे छात्रों को बहका कर आग में झोंकने का इस राजनीति दल ने काम किया है। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि पढ़ने का समय है, यह समय दोबारा नहीं आयेगा। वह छात्रों को जिला प्रशासन एवं काॅलेज प्रशासन को सहयोग कर स्वच्छ शैक्षणिक महौल बनाने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *