Home / News / 2 साल पूरे होने पर विकास पर्व मनाएगी झारखण्ड सरकार

2 साल पूरे होने पर विकास पर्व मनाएगी झारखण्ड सरकार

झारखण्ड देखो न्यूज़ डेस्क
……………….
झारखण्ड सरकार 28 दिसंबर को अपने दो साल पूरे कर रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य सरकार इसे विकास पर्व के रूप में मनाएगी। सरकार इस उपलक्ष्य में अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। इस दौरान बीजेपी के पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और राज्य के लोगों को सरकार की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। 23 और 24 दिसंबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के एक मंडल या प्रखंड में कार्यक्रम होगा। इसमें विधायक, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 25 व 26 दिसंबर को जिला स्तर पर रैली व सभा होगी। इसमें मुख्य वक्ता जिला के प्रभारी मंत्री रहेंगे। झारखण्ड सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रमंडलवार प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। पलामू प्रमंडल की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, ऊषा पांडेय, प्रिया सिंह, मंत्री मनोज सिंह, कोल्हान प्रमंडल की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल, संताल परगना प्रमंडल की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, महामंत्री अनंत ओझा, नूतन तिवारी, प्र‌वीण प्रभाकर, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, प्रतुल शाहदेव, सरिता श्रीवास्तव व दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष समीर उरांव, महामंत्री दीपक प्रकाश, मुनेश्वर साहू व दीनदयाल वर्णवाल को सौंपी गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने सभी प्रभारियों को अपने-अपने प्रमंडलों में दो दिनों तक रहने का निर्देश भी दिया है। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने को भी कहा गया है। इसके अलावा बीजेपी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *