Home / News / 5 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 31 लाख रुपये लेकर जा रहे थे बांटने

5 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 31 लाख रुपये लेकर जा रहे थे बांटने

दुमका।
झारखंड -बिहार का कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर जगदीश मंडल उर्फ मिथिलेश मंडल उर्फ मोछू को दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके साथ पांच और नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से लगभग 31.53 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर जगदीश के ऊपर राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने इनके पास से पुराने 500 व 1000 रुपये के 31 लाख 53 हजार तीन सौ रुपये, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, सात मोबाइल, नक्सली साहित्य, पांच बैकों के पासबुक, चेक, एटीएम कार्ड, और दो चारपहिया वाहन जब्त किया है।गिरफ्तार नक्सलियों में जगदीश मंडल का साला अजय कुमार मंडल, बांका निवासी श्रीराम राम, जमुई निवासी चंदन कुमार सिंह, देवघर निवासी सन्नी कुमार शामिल है। इन नक्सलियों को दुमका के काठीकुंड थाना अन्तगर्त धनकटटा एवं सरूवापानी के बीच गुमरा नदी के पास गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।पुलिस को आंशका है कि ये सभी नक्सली दो चारपहिया वाहनों में सवार होकर दुमका से काठीकुंड की ओर अपने संगे संबधियों को रुपये बांटने जा रहे थे।जोनल कमांडर जगदीश मंडल के ऊपर हत्या, रंगदारी, लेवी वसूली, समेत दर्जन से अधिक संगीन मामले गिरिडीह समेत संताल परगना के कई थानों में दर्ज है। जगदीश गिरिडीह जिला अन्तगर्त बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। वर्तमान में वह दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ समेत संताल परगना में सक्रिय था और लेवी वसूलने का काम करता था। एसपी प्रभात ने बताया कि जोनल कमांडर जगदीश समेत सात अन्य नक्सलियों की वर्ष 2012 में गिरिडीह कोर्ट में पेशी थी, उसी दौरान साथी नक्सलियों ने कोर्ट में पेशी के बाद कैदी वाहन से गिरिडीह जेल लौटने के क्रम में कैदी वाहन पर हमला कर जगदीश समेत सभी नक्सलियों को छुड़ा लिया था।एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में हार्डकोर नक्सली जगदीश ने दुमका जिले के गोपीकांदर, काठीकुंड, रामगढ़ , गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ सहित कई नक्सल घटनाओं को अंजाम दे चुका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *