झारखण्ड में एंटी करप्शन ब्यूरो के एएसपी आनंद जोसेफ तिग्गा की गुरुवार को एक सडक दुर्घटना में मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लातेहार जिले के चंदवा के पास हुई जबकि तेज रफ़्तार से जा रही उनकी गाड़ी एक मोड़ पर पलट गयी. घटना में उनके अंगरक्षक और ड्राईवर भी घायल हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार तिग्गा रांची के पलामू एक छापेमारी के सिलसिले में जा रहे थे तभी उनकी गाडी एक तीखे मोड़ पर पलट गयी. उन्हें सिर में गहरी चोट आयी थे. उनका प्राथमिक इलाज चंदवा के सामुदायिक अस्पताल में किये जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची मेडिका में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मुखमंत्री रघुबर दास ने इस घटना के प्रति गहरा दुःख प्रकट किया है.








