शाम लगभग 4 बजकर 6 मिनट पर धरती हिली. पूर्वी भारत के कई बड़े शहरों के अलावा बिहार के अधिकांश और झारखण्ड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र म्यांमार में था. रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीब्रता 6.8 मापी गयी है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लोगों ने भूकंप के झटके को शाम चार बजकर छह मिनट पर महसूस किया, जबकि इसका असर बिहार के कई इलाकों जैसे पटना, भागलपुर, पूर्णिया और मुंगेर जैसे शहरों में देखा गया.
भूकंप का असर झारखण्ड के कुछ इलाकों जैसे बोकारो, धनबाद कोडरमा और साहेबगंज में भी देखा गया. समाचार लिखे जाने तक बिहार और झारखण्ड में जान -माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, फिर भी लोग दहशत में हैं.








