Home / News / 2018 तक गरीबी को खत्म करने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री

2018 तक गरीबी को खत्म करने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री

विनोद कुमार, पाकुड़

लिट्टीपाड़ा विधान सभा के अंतर्गत सोनाधनी पंचायत में हमारी योजना हमारा  विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने करोड़ो की योजना का उद्घटान किया ।

लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी गांव में मुख्य मंत्री रघुवर दास ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया और ग्राम सभा को संबोधित किया।

ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान काली पहाड़िया ने किया। संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री  रघुवर दास ने ग्राम सभा में कहा कि गांव में सभा कर गांव के लोग अपनी योजना के बारे जागरूक करे।

सरकार ग्राम पंचायत को सीधे राशि उपलब्ध कराएगी और गांव की सरकार स्वयं अपना विकास करेगी।

गांव की सरकार 3 वर्षो की दीर्घकालीन योजना बनाएं और 1 वर्ष की कार्य योजना बना कर अधिकारियों को दें । सरकार उसी अनुरूप सीधे ग्राम पंचायत को पैसे मुहैया करायेगी और गांव के ही लोग स्वयं कार्य कर अपना विकास करेगी।

img-20161019-wa0015

मुख्य मंत्री रघुवर दास ने कहा की वर्ष 2018 तक गरीबी को खत्म करने की लक्ष्य है सरकार की।

बुनियादी सुविधाओं से गांवों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ग्राम सचिवालय को क्रियाशील और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम सभा में 3 कडोड 85 लाख की परिसम्पत्ति भी बांटी।

मुख्यमंत्री रघुवर दास को गार्ड ऑफ ओनर डीआईजी एसपी व् पुलिस बल ने दिया। मौके पर प्रधान सचिव गुरमीत सिंह भाटिया, सचिव मैजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *