Home / News / नक्सलवाद का अंत सही नहीं – एसपी

नक्सलवाद का अंत सही नहीं – एसपी

“मुख्यधारा से हटकर कोई भी युवक-युवती नक्सलवाद से न जुड़ें, नक्सलवाद का सही अंत नहीं होता है। इस रास्ते पर चलकर कोई विकास की बात नहीं कर सकता है।”

उक्त बातें एसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के आसनपहाड़ी गांव में जिला पुलिस के सामुदायिक पुलि¨सग कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि काठीकुंड, रामगढ़, गोपीकांदर व शिकारीपाड़ा, उग्रवाद थाना क्षेत्र है। सभी कार्य रणनीति के तहत होता है और समाज के लोंगों के प्रति कोई हीनभावना नहीं होती है। जो लोग मुख्यधारा से हटकर नक्सलवाद के रास्ते पर चलते हैं वे अपने और अपने परिवार के लिए परेशानी का कारण बन जाते हैं। परिवार से भी उनका नाता खत्म सा हो जाता है। उन्होंने लोगों से अपील कि हादसे के बाद किसी तरह का जाम नहीं लगाए। जाम से पीड़ित परिवार के अलावा ऐसे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिनका इस हादसा से कोई वास्ता नहीं होता है। पुलिस की ओर से ग्रामीणों को आवश्यकतानुसार सामान वितरण किया गया। जिसमें कंबल, सोलर-लैंप, लालटेन, फुटबॉल, जर्सी, पानी बंद बोतल, दरी, चादर, बैट बाल, लाइट समेत अन्य सामान का वितरण किया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार, अभियान एसएसपी इमानबेल बास्की, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, प्रमोद रंजन, प्रधान जोन सोरेन, मुखिया बाहा सोरेन, समिति सदस्य अशोक टुडू, व उपप्रमुख उमाशंकर भगत उपस्थित थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *