Home / News / झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक बने स्टीफन मरांडी

झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक बने स्टीफन मरांडी

रांची।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पुराने सिपाही और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के करीबी स्टीफन मरांडी को इस साल का उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। लगभग सात बार विधायक चुने गए मरांडी को यह सम्मान मंगलवार को झारखण्ड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के दौरान गवर्नर द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। मरांडी विधायक के अलावा राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं।स्टीफन मरांडी 1980 से लगातार 2005 तक विधायक चुने गए। इसी बीच 2004 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भी भेजा, लेकिन 2005 में वे वापस इलेक्शन लड़ने दुमका चले आए। झामुमो से टिकट नहीं मिलने पर मरांडी 2005 में निर्दलीय लड़े और चुनाव जीते। हालांकि 2009 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस दौरान वे झाविमो और कांग्रेस के साथ खड़े रहे, लेकिन 2014 में उन्होंने घर वापसी कर झामुमो ज्वाइन कर लिया।फिलहाल संथाल परगना के पाकुड़ जिले के महेशपुर विधायक मरांडी, दुमका के एसपी कॉलेज में रीजनल लैंग्वेज के अध्यापक हैं। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई है। वर्तमान में झारखण्ड विधानसभा की लोक लेखा समिति के सभापति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *