Home / News / उपराजधानी दुमका में झारखंड बंद का दिखा असर

उपराजधानी दुमका में झारखंड बंद का दिखा असर

दुमका।
वाम और धर्मनिरपेक्ष विपक्षी पार्टियों के द्वारा सोमवार को आहूत राज्यव्यापी बंद स्वतः स्फूर्त रहा। राज्य सरकार के तानाशाही एवं गरीब किसान विरोधी सरकार के रवैये से आहत आम जनता ने इस बंदी का समर्थन करते हुए शहर के प्रमुख बाजार, बस, ट्रक, सहित यातायात सेवाएं सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहा। सुबह से राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव , सीपीआईएम के जिला सचिव एहतेशाम अहमद,जेवीएम जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, जदयू जिलाध्यक्ष रंजीत जयसवाल,सीपीआई(एम एल) के जिला कमिटी सदस्य पलटन हांसदा, सीपीआई के जिला मंत्री परशुराम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर शांतिपूर्वक मार्च निकाला। राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि बड़कागाँव, गोला और खूंटी में दो नाबालिग छात्र सहित किसानों की पुलिस फायरिंग द्वारा की गयी हत्या, भाजपा गठबंधन सरकार के बर्बर कारनामों ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

img-20161024-wa0012

सीपीआईएम जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने कहा की पुलिस फायरिंग राज्य सरकार के राजकीय दमन के तहत सुनियोजित हमले को दर्शाता है। एसबीआई मुख्य शाखा को बंद कराते राजद के अमरेन्द्र कुमार यादव, सीपीआईएम के एहतेशाम अहमद, सीपीआईएमअल के पलटन हांसदा, सीपीआई के परशुराम सिंह, सहित राजद के प्रवीर कुमार वर्मा, जयधन मुर्मू, जीतेश कुमार दास, लक्ष्मीनारायण राउत, इब्राहिम अंसारी, हरि मंडल, सतीश वर्मा, ललित यादव, असलम परवेज, जगबंधु पंडित, सीपीआईऍम के अमरेश कुमार सिन्हा, नितिन कुमार, सीपीआईएमएल के अवलियस सोरेन, सीपीआई दीपक कुमार चौधरी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। बंदी में जेवीएम के बिनोद शर्मा, पिंटू अग्रवाल,राजद के लक्ष्मण पासवान, जुलकर अंसारी, कंचन यादव जदयू के हेमंत स्वर्णकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *