Home / News / उपराजधानी में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा, धू-धू कर जला रावण

उपराजधानी में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा, धू-धू कर जला रावण

दुमका में विजयादशमी के दिन लोगो में  काफी उत्साह देखी गई | रावण दहन समाप्त होने के बाद यज्ञ मैदान के चारो और सड़क पर भीड़ इतनी थी कि लोगो का चलना दुर्स्वार हो गया। जिला प्रशासन का भीड़ नियंत्रण करने की क्षमता का दावा भी फ़ैल हो गया | दोपहिया एवम चार पहिया वाहनों ने अपनी मर्यादा को पार करते हुए पूरा रोड जाम कर दिया | भीड़ देख जिला प्रसाशन भी चुप रहे | लोग भीड़ से जूझते रहे, लेकिन स्थिति को नियंत्रण में लाने को कोई सामने नहीं आया |

विजयादशमी कार्यक्रम में रावण दहन एवं आतिशबाजी का लुफ्त उठती कल्याण मंत्री डॉ लुईस मराण्डी एवं अन्य
विजयादशमी कार्यक्रम में रावण दहन एवं आतिशबाजी का लुफ्त उठती कल्याण मंत्री डॉ लुईस मराण्डी एवं अन्य

यज्ञ मैदान दुर्गा पूजा समिति दुमका के  द्वारा रावण दहन एवम आतिशबाजी  कार्यक्रम का आयोजन किया गया | रावण दहन  कार्यक्रम का उद्घाटन सूबे के समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने किया| मौके पर कल्याण मंत्री ने कहा कि, “विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है. राज्य की जनता हर्ष, उल्लास और सावधानी के साथ यह पर्व मनाए.” इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्षा अमिता रक्षित, एसपी प्रभात कुमार, एसडीओ जीशान कुमार एवं अन्य गण्य-मान्य व्यक्ति मौजूद थे.

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *