दुमका।
नोटबंदी के खिलाफ गोलबंद हुए कांग्रेस ने गुरूवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह की अध्यक्षता में वीर कुंवर सिंह चोंक में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना को संबोधित करते हुए एआईसीसी प्रभारी अभीजित आचार्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जनता के साथ झुठे वायदे कर जुमलाबाजी कर गुमराह कर दिया। देश की जनता पिछले ढाई वर्षो से मोदी के झुठे वायदे से तंग आ चुकी है। समय आने पर नोटबंदी की जवाब जनता जरूर देगी। प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने दुमका की जनता के लिए ही नही पूरे देश में नोटबंदी के खिलाफ उपजे हालात से लड़ने के लिए आंदोलन का निर्णय लिया है। मोदी के निर्णय से देश के मजदूर, किसान, गरीब बेहाल हो गये इससे 4 लोगों की मौत भी हो गई। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण पूरा देश मर्माहत है। मोदी के तुगलकी फरमान से पूरे देश की जनता के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। संथाल परगना के एकमात्र पत्थर उद्योग नोटबंदी के कारण बंद के कगार पर है। सरकार की नीति और नीयत दोनों खराब है। धरना कार्यक्रम को राजा मरांडी, मनोज अम्बष्ठ, प्रेम कुमार साह, योगानंद सरकार, हबील मुर्मू, संजीत कुमार सिंह, अरबी खातुन, वारिश मुर्मू, टीपू खान, पुष्पा हिम्मतसिंहका, शहरोज खान, बसंती मुर्मू आदि ने जमकर केन्द्र सरकार को कोसा। धरना के बाद जिला कमिटी के एक टीम ने उपायुक्त को एक मंाग पत्र सौंपा जिसमें मांग की गई कि सरकार द्वारा नोटबंदी के परिणाम स्वरूप कितने लोगों पर काला धन मामले में कारवाई हो रही है उसे सार्वजनिक करने, सरकार को बैंक से निजी एव चालू खाते और एटीएम से पैसे की निकासी की सीमा समाप्त करने, नोटबंदी के समय बैंकों की कतार में जान गंवाने वालो को सरकारी सहायता देने, नोटबंदी के पूर्व आरबीआई के बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णय को सार्वजनिक करने और बड़े एवं लधु उद्योगों पर मंडरा रहे खतरा को दुर करने आदि शामिल थे। धरना एवं मांग पत्र सौंपने वालो में भगवान दास मुर्मू, जमालुद्दीन अंसारी, धनीराम वास्की, मार्शल मरांडी, शहरोज शेख, संजय यादव, युगल किशोर सिंह, सोमलाल हेम्ब्रम, सुरेन्द्र किस्कु, संजय वर्मा, हेमगोपाल दत्ता, अमरलता सिंह, संतोष सिंह, जयनारायण दर्वे, बाबूराम हांसदा, प्रीतम मंडल, राजेश झा, गणेश मिर्धा, विकास कुमार मंडल सहित अनेको ंलोग मौजुद थे।
उपराजधानी में कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन








