Home / News / उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत को जिले का दूसरा कैशलेस पंचायत घोषित किया

उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत को जिले का दूसरा कैशलेस पंचायत घोषित किया

पाकुड़ । विनोद कुमार

जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय प्रांगण में जिला प्रशासन के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया.उपायुक्त ए मुथु कुमार एवं एसपी अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर जनता दरबार का उद्घाटन किया.उद्घाटन से पहले डीसी,एसपी, डीडीसी,एसडीओ,डीटीओ,कृषि पदाधिकारी सहित सभी विभाग के अधिकारी का आदिवासी परम्परा के तहत स्वागत किया.जनता दरबार में उपायुक्त ए मुथु कुमार ने अमड़ापाडा संथाली पंचायत को कैशलेस घोषित किया.उपायुक्त एवं एसपी ने वन अधिकार पट्टा तहत 32 लोगो को वन पट्टा , वृद्धा पेंशन प्रमाणपत्र,उजाला योजना के तहत 10 बीपीएल लाभुकों को मुफ़्त गैस कनेक्शन वितरण किये.डीसी एवं सभी विभाग ने जनताओ के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया एवं समस्या का समाधान भी किया गया.खास कर पीडीएस में हो रही अनियमितता ,इंदिरा आवास,राशन,पेंशन सहित सेकडों मामला का निष्पादन तुंरत करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया गया.यंहा बता दे की हिरणपुर के तोड़ाय पंचायत को पहला केसलेस पंचायत घोषित किया था।
…………………..
जनता दरबार में लगाये गए स्टॉल

इस जनता दरबार में उजाला योजना,स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास भारती,शिक्षा विभाग, बीआरसी,सहकारिता विभाग ,मनरेगा विभाग,पेयजल स्वक्षता विभाग,कल्याण विभाग,नई राहें ट्रस्ट,बन बन्धु कल्याण झारखंड,पशु पालन विभाग आदि विभाग ने अपने अपने स्टॉल लगाए ,सेकडों आवेदन भी लिया गया और समाधान करने का आश्वासन दिया गया.
……………………
जनता दरबार में उपस्थित अधिकारी
डीडीसी अजित शंकर,एसडीओ ,डीआरडीए लालचन्द डांडेल,बीडीओ श्रीमान मरांडी,कृषि पदाधिकारी मिथलेश कालिन्दी,डीएसई,जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार,डॉ बीके सिंह,सीओ राजीव सिन्हा,अमड़ापाड़ा प्रखंड सोनामुनि हांसदा,मुखिया कुसुम देवी ,उप मुखिया राजीव भगत सहित प्रखंड के मुखिया,पंचायत सेवक,रोजगार सेवक,वार्ड सदस्य,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार सहित सभी प्रखंड एवं अंचल अधिकारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *