Home / News / केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया मंदिरों का गांव मलूटी का परिभ्रमण

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया मंदिरों का गांव मलूटी का परिभ्रमण

दुमका।
भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री सुदर्षन भगत ने बुधवार को दुमका जिला के षिकारीपाड़ा प्रखंड में अवस्थित मंदिरों का गांव मलूटी का परिभ्रमण किया तथा पूजा अर्चना की। वृहत और लघु परम्परा पर आधारित मंदिरों के स्थापत्य, विषेषकर टेराकोटा स्थापत्य से वे विषेष रूप से प्रभावित हुए। नई दिल्ली के राजपथ पर झारखण्ड की झांकी से जो प्रभाव एवं जिज्ञासा सृजित हुई थी, मलूटी आकर वह और बलवती हो गई है। यह बात केन्द्रीय मंत्री ने कही। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल भी मौजूूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *