रांची। सीएम रघुवर दास ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया। यह बजट 75,673 करोड़ रुपए का है। यह पहला मौका था जब राज्य में जनवरी के महीने में बजट पेश किया गया। अबतक बजट सेशन फ़रवरी-मार्च में आहूत करने की परंपरा रही है।
जानिए क्या है खास बातें इस बजट में ………………
*4 लाख परिवारों को रोजगार से जोड़ेगी सरकार
*ग्रामिण कृषि हाट का करेगी निर्माण
*सूबे के हर पंचायत में कृषि पाठशाला बनाया जाएगा
*100 नए सिंगल विडो की होगी स्थापना
*1लाख 64 हजार नए घर बनाए जाएंगे
*सभी गरीबों को दिया जाएगा पक्का मकान
*आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाएगी एलपीजी कनेक्शन
*राजस्व व्यय के लिए 57861.32 करोड़ प्रावधान
*पूंजीगत व्यय के लिए 17812.10 करोड़ रुपए का प्रावधान
*जनजातिय समुदाय के लिए अलग से बजट
*18,026 करोड़ का अलग से प्रावधान
*महिलाओं के लिए उज्जवला योजना चलायी जाएगी
*लैंप और पैक्स में होगा गोदाम का निर्माण
*अगले साल 150 नए पुलों का होगा निर्माण
*गरीबों के लिए एक लाख 83 हजार घर बनाया जाएगा
*किसानों के बजट में 12 प्रतिशत का इजाफा
*मानव तस्करी की शिकार महिलाओं के लिए योजना चलायी जाएगी
*बजट में नए टैक्स का प्रावधान नहीं
*GST एडवाइजरी कमेटी बनाने का प्रावधान
*योजना मद और गैर योजना मद को खत्म करने का प्रावधान
*मुख्यमंत्री शिक्षा ऋण गारंटी फंड की स्थापना
*शिक्षा ऋण गारंटी योजना के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
*शिक्षा के लिए 10517. 64 करोड़ का प्रावधान
*सीएम फेलोशिप योजना की जाएगी शुरू
* मुख्यमंत्री शैक्षणिक भ्रमण की योजना
*हर विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना
*गुणवत्ता में सुधार लाने पर सरकार का जोर
*पांच जिलों में नर्सिंग स्कूल खोलने का प्रस्ताव
*लोहरदगा, लातेहार, देवघर, पाकुड़ और कोडरमा में स्कूल
*सभी प्रमंडल में खोले जाएंगे फार्मेसी संस्थान
*20 लाख युवाओं के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण
*तकनीकी शिक्षा पर होगा जोर
*तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के लिए 704 करोड़ का प्रावधान
*बिरसा मुंडा की जन्मभूमि का होगा विकास
*30 करोड़ राशि का किया गया प्रावधान
*टाना भगतों पर सरकार का खास ध्यान
*टाना भगत विकास प्राधिकार के गठन का ऐलान
*दिव्यांगों को हर सुविधा मुहैया कराएगी सरकार
*20 क्रांतिकारी सपूतों के गांव का होगा विकास
*हर आदिम जनजाति के घर पहुंचेगा 35 किलो अनाज
*आदिम जनजाति के लिए डाकिया योजना
*मानकी मुंडा और डकुआ की सम्मान राशि में बढ़ोतरी
*मानकी को मिलेगा 3000 रुपए प्रतिमाह
*मुंडा और ग्राम प्रधान को दो-दो हजार
*डकुआ को प्रति माह 1 हजार रुपए
*अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 107 करोड़
*हज यात्रियों के लिए डोरंडा में मुसाफिर खाना
*MSDP की राशि को किया गया दोगुना
*4 लाख डोभा का निर्माण करेगी सरकार
*झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन का निर्माण जारी
*जमशेदपुर और धनबाद का सिटी डेवलपमेंट प्लान
* देवघर में एम्स खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी
*अमृत योजना के तहत होगी जलापूर्ति
*जमशेदपुर में नवजीवन कुषठ आश्रम का निर्माण
*एक जनवरी 2016 के प्रभाव से सातवां वेतनमान
*कर्मचारियों से बेहतर काम करने की उम्मीद
*पंचायतों को क्रियाशील बनाएगी सरकार
*आर्थिक-सामाजिक स्थिति का मुल्यांकन करेगी सरकार
*पंचायती राज संस्थाओं को शक्तिशाली बनाया जाएगा
*अग्निशमन सेवा को 42 फायर इंजन मिला
*बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नहीं है
*जीएसटी संशोधन पर विधानसभा ने दी मंजूरी
बजट पेश करने से पहले राजभवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास जाकर राज्यपाल से मुलाकात की और पेश होनेवाले बजट 2017-18 की कॉपी सौंपी। सीएम ने राज्यपाल को बजट के बारे में संक्षित जानकारी भी दी। इस मौके पर सीएस राजबाला वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।







