Home / News / दिवंगत झामुमो विधायक डॉ अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव रांगा , अंतिम दर्शन के लिए हजारो की संख्या में लगी भीड़ ,आदिवासी रीती –रिवाज से गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

दिवंगत झामुमो विधायक डॉ अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर लाया गया पैतृक गांव रांगा , अंतिम दर्शन के लिए हजारो की संख्या में लगी भीड़ ,आदिवासी रीती –रिवाज से गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

पाकुड़ । विनोद कुमार
लिटीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का मंगलवार को निधन के बाद बुधवार के शाम 4 बजे उनका पार्थिव शरीर को पैतृक गांव रांगामिशन लाया गया।मुर्मू के अंतिम दर्शन लिए हजारो की संख्या में उनके चहेतो की भीड़ उमड़ पड़ा।डा.मुर्मू के पार्थिव शरीर को रांगा मिशन के फुटबॉल मैदान में शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से रांची से लाया गया।स्थिति को देखते हुए अधिकारियो ने पूर्व ही हेलीकॉप्टर के उतरने की जगह बना दिया था,साथ ही भीड़ को काबू करने के लिए मैदान के चारों तरफ घेराबंदी की गई थी।जहां पहले से ही कार्यकर्त्ता व ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।फुटबॉल मैदान में पूर्व से ही दुमका और पाकुड जिले पुलिस अधीक्षक,उपायुक्त,डीएसपी, अमड़ापाड़ा गोपीकांदर,काठीकुंड और शिकारीपाडा थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।शव रांगा पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
0030img-20170118-wa0036

डा.अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करने समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी,कृषि मंत्री रणधीर सिंह , के अलावे जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख,सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो,राजमहल सांसद विजय हांसदा,शिकारीपाडा विधायक नलिन सोरेन,महेशपुर विधायक स्टेफन मरांडी सहित क्षेत्र के जीप सदस्य प्रमुख शामिल हुई।ग्रामीणों ने भी उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया।डॉ.मुर्मू अपने पीछे 4 बेटी और 2 पुत्र को छोड़ गया है।डा.अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर का आदिवासी रीती रिवाज से गुरुवार को अंतिम यात्रा निकाली जायेगी। दिवंगत विधायक के पैतिृक आवास में उपायुक्त पाकुड़, उपायुक्त दुमका, उप विकास आयुक्त पाकुड़, अपर समाहर्ता पाकुड़, निदेशक डीआरडीए पाकुड़, जिला परिवाहन पदाधिकारी पाकुड़ भूमि सुधार उप समाहर्ता पाकुड़, कार्यपालक दण्डाधिकारी पाकुड़ एवं अन्य पदाधिकारीगण आदि मोजूद थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *