Home / News / पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मिले प्रधानमंत्री से, झारखण्ड में नेतृत्त्व परिवर्तन का संकेत तो नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मिले प्रधानमंत्री से, झारखण्ड में नेतृत्त्व परिवर्तन का संकेत तो नहीं

झारखण्ड देखो न्यूज़ डेस्क
===================
झारखण्ड के लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद झारखण्ड की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत नजर आ रहा है ,एक तरफ झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात किया. जिससे सियासी सरगर्मी तेज हो रही है. वन्ही 24 अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर हार की वजहें गिनाई. मगर सूबे की सियासत में हड़कंप तब मच गया जब शाम तक पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को भी दिल्ली से बुलावा आया. अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में मिली करारी हार की गूँज दिल्ली दरबार तक सुनाई दे रही है. कयास लगाए जा रहे है की सूबे की राजनीति में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है । लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद अब मंथन का दौर शुरू हो गया है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री का मिलना कंही झारखण्ड में नेतृत्त्व परिवर्तन का संकेत तो नहीं ? यंहा बता दे की दिल्ली में सत्ताधारी के 22 विधायक भी मोजूद है. अगर झारखण्ड में नेतृत्त्व परिवर्तन होता है तो संथाल परगना से एक विधायक जो अभी झारखण्ड सरकार में मंत्री भी है उनको बहुत फायदा हो सकता है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *