दुमका. झारखण्ड सरकार की समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी ने
गुरुवार को संताल परगना प्रमंडल के विभिन्न जिलों से मिलने आए बीएड के
छात्रों को यह भरोसा दिया है कि कल्याण विभाग से बीएड की पढ़ाई के लिए
मिलनेवाली छात्रवृत्ति की राशि पूर्व की तरह ही मिला करेगी। उन्होंने कहा
कि जिन छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत है उन्हें 50 हजार रुपये के अंदर
राशि भेजी जाएगी जबकि जिन छात्रों के खाता में 15 हजार रुपये उपलब्ध हो
चुके हैं उन्हें भी कुछ दिनों के अंदर शेष राशि मिल जाएगी।
उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने और भविष्य में कुछ बनने के लिए
प्रेरित किया। बताते चलें कि बीएड में मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि को
लेकर छात्रों असमंजस की स्थिति थी। गुरुवार को गोड्डा, देवघर और दुमका
जिले के छात्र उनके आवास पर इस मामले में समुचित पहल करने की मांग करने
पहुंचे थे।
बीएड छात्रों को पूर्व की तरह ही मिलेगी छात्रवृत्ति : डॉ.लुईस मरांडी








