Home / News / बीजेपी और झामुमो ने आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है – बाबूलाल मरांडी

बीजेपी और झामुमो ने आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है – बाबूलाल मरांडी

दुमका।

झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी  लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकंदर प्रखंड पहाड़पुर गांव  में बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात किया।इस  दरमियान सैकड़ों लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा का दामन थामा ।श्री मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी उन्होंने  इस राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है इन्हें ना तो लिट्टीपाड़ा की  जनता की चिंता है ना इस राज्य की जनता की  झारखंड मुक्ति मोर्चा यहा 40 वर्षो से राज्य किया मगर यहां के आदिवासी मूलवासी किसी की चिंता नही है ।भारतीय जनता पार्टी के नेता केंद्र सरकार के इशारे पर यहा के आदिवासीयो की जमीन छीनने का काम कर रही है ।आपके बगल में पचुवाड़ा जहा के ग्रामीण आज अपनी जमीन चली जाने के कारण दर दर की ठोकरे को मजबूर हो रहे है । इन दोनों दलों ने आदिवासी समाज को ठगने का काम किया है। में आज पूछना चाहता हूँ की 2009 से 2014 तक इस राज्य में भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मिलकर सरकार बनाई। भाजपा के मुख्यमंत्री झामुमो के उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे मगर इन्होंने कभी यहा की जनता की भलाई के लिए सोचा। इस क्षेत्र के विकास के लिए नही सोचा ।क्षेत्र में रोजगार के साधन नही लोगो अच्छी शिक्षा नही मिल रही है ।आज में आपलोगो को इन दोनों  पार्टियो से सावधान करने के लिए आया हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *