Home / News / भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ चार गिरफ्तार

भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ चार गिरफ्तार

दुमका.
शिकारीपाड़ा पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ चार लोगो को गिरफ्फतार कर एक और उपल्ब्धि अपने नाम करने मे सफल रही . डीएसपी-1 अशोक कुमार सिहं ने शिकारीपाड़ा थाना परिसर मे एक प्रेसवर्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुमका रामपुरहाट पर कजलादाहा मोड़ से सफेद रंग का महिन्द्रा पीकअप भैन डब्ल्यू बी 45 -1894 पर लदा अवैध विस्फोटक बरामद किया गया और इस कारोबार से जुड़ा चार लोग भी गिरफ्तार किये गये. इनलोगो के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाना में आईपीसी की धारा 4/5 विस्फोटक सामाग्री अधिनियम के तहत काडं संख्या 18/17 दर्ज किया गया है.इस अभियान मे थाना प्रभारी अजय कुमार केशरी और नेस्तोर करकेट्टा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. बरामद विस्फोटक मे डेटोनेटर 300पीस, न्यूजेल-2पेटी(400पीस), अमोनियम नाईट्रेट-21बोरा था.गिरफ्तार अपराधी मे पं. बंगाल के वीरभूम जिला के नलहटी थाना का कंगलापहाड़ी गाँव के लतीफूल शेख और पौड़ाई के मीठु शेख के अलावा शिकारीपाड़ा के कोल्हाबदार के अफजल अंसारी और मिस्टर शेख शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *