Home / News / मुख्यमंत्री फोटो कॉपी मशीन की तरह, दिल्ली-यूपी वाला फैसला झारखण्ड में करते है : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री फोटो कॉपी मशीन की तरह, दिल्ली-यूपी वाला फैसला झारखण्ड में करते है : हेमंत सोरेन

झारखण्ड के लिट्टीपाड़ा उपचुनाव को लेकर भाजपा एवं मुख्य विपक्ष झामुमो में शब्दों के तीर खूब चल रहे हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास के कल के कटाक्ष के बाद गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने उन पर राजनीतिक हमला बोला है. हेमंत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री फोटो काॅपी हैं. जो काम दिल्ली व यूपी में होता है, वह अगले दिन झारखंड में होता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रबर स्टांप की तरह हैं.उन्होंने अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा है कि ये लोग (राज्य सरकार) खुद महाजन के हिस्से हैं. अभी झारखंड में हाथी उड़ाओ अभियान हुआ, जिसमें 400 करोड़ों रुपये खर्च हुए. हेमंत ने लिट्टीपाड़ा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन पर 2016 में एक अफसर ने प्राथमिकी दर्ज करायी, लेकिन इस मामले में क्या कार्रवाई हुई.उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, गैंगवार, बलात्कार यही हो रहा है. उन्होंने लिट्टीपाड़ा को सबसे पिछड़ा प्रखंड बताये जाने पर जवाबी सवाल उठाया कि क्या विकास विधायक मद से होता है? उन्होंने कहा कि पहाड़िया बटालियन की नियमावली मेरी सरकार ने बनायी, जिस जलापूर्ति योजना की बात ये करते हैं उसकी शुरुआत हमने की.उन्होंने कहा कि गुरुजी का नाम लेना अब इनके लिए मजबूरी है. उनका नाम लिये बिना झारखंड की धरती पर पैर नहीं रख सकते. हेमंत सोरेन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुरुजी आयेंगे और अपना काम करेंगे. मोके पर जिला अध्यक्ष सुभास सिंह ,सचिव शिवा बास्की आदि मोजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *