रांची।
झारखण्ड में पहली बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्यमियों का ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आज से शुरू हो गया है। राजधानी के होटवार स्थित खेलगांव कैंपस में 16-17 फरवरी को देश- दुनिया के उद्योगपतियों जुटेंगे। समिट का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने किया। इस मौके पर नितिन गडकरी भी मौजूद थे।दो दिनों तक चलने वाले इस समिट में देश-विदेश के प्रतिनिधि शामिल शरीक होने पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि मोमेंटम झारखंड से झारखंड की क्षमता दिखने लगी है। केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्यव है। वेंकैया ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा फोकस राज्यों पर है। राज्य आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा।कार्यक्रम में वेदांता के चेयर मैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह मेरे लिए घर वापसी है। हम यहां पर निवेश करेंगे, बाकि लोगों से भी अपील करते हैं कि यहां निवेश करें। चाइन से बेहतर टेक्नोलॉजी हमारे पास है।इस मेगा इवेंट में लगभग आठ विषयों पर सेमीनार होंगे। एमओयू 17 फरवरी को होगा। इस समिट में 26 देशों के प्रतिनिधि शामिल होने पहुंच चुके हैं। रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, चीन, यूएसए और पाकिस्तान के प्रतिनिधि शामिल है।इस दौरान जापान के डेलीगेशन सीएम रघुवर दास के होम टाउन जमशेदपुर का भी दौरा करेंगे। राज्य सरकार ने 39 लोगों को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है, जिनके रहने और खाने का खर्चा राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मेन वेन्यू होटवार तक जाने के लिए उनके लिए हेलीकाप्टर की भी व्यवस्था की गयी है।उद्योग विभाग के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने बताया कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए 9,524 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सूबे के हर जिले में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हो रहा है। इसके लिए जिला मुख्यालय में एक हाल में एलईडी स्क्रीन लगाया गया है, जहां इच्छुक लोग जाकर इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। कार्यक्रम में सीएम रघुवर दास ,सभी कैबिनेट मंत्री ,सांसद ,विधायक आदि मोजूद थे.
मोमेंटम झारखंड का हुआ आगाज








