रांची/दुमका।
लिट्टीपाड़ा से झामुमो विधायक डॉ. अनिल मुर्मू का मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे निधन हो गया। वे 45 साल के थे। बुधवार को दुमका में उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से विधानसभा रांची लाया गया। यहां सीएम रघुवर दास समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी। डायबिटीज और लो-ब्लडप्रेशर से पीड़ित थे .रांगा में ही उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वे डायबिटीज, मिर्गी और लो-ब्लडप्रेशर से पीड़ित थे। बुधवार को दुमका में स्वर्गीय डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर पर रीथ चढ़ाकर आयुक्त संताल परगना दिनेश चंद्र मिश्र, दुमका के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार सिन्हा, दुमका के एसपी मयूर पटेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा स्वर्गीय डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर पर रीथ चढ़ाकर सिदो कान्हू विश्वविद्यालय के कुलपति कमर अहसन, सांसद विजय हांसदा, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर, जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा, उपनिदेशक जनसम्पर्क अजय नाथ झा, जेएमएम जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह, सिविल सर्जन, एनडीसी सहित बड़ी संख्या में दुमका जिलावासियों ने विधायक को श्रद्धांजलि दी।मुर्मू की कड़हरबील स्थित आवास पर मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। अनिल मुर्मू पहली बार विधायक बने थे।
रांची व दुमका में विधायक अनिल मुर्मू को दी गई श्रृद्धांजलि








