दुमका।
अखंड ज्योति डीवाइन पैराडाइज मिशन के बैनर तले रविवार को “रोटी दिवस” कार्यक्रम मनाया गया . कार्यक्रम का शुभारम्भ विवेकानंद चौक से हुई . मुख्य अथिति दुमका नगर परिषद् की अध्यक्ष अमिता रक्षित के द्वारा गरीबों के बीच रोटी-सब्जी का वितरण कर कार्यक्रम का शुरूवात किया गया। मोके पर अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा की संस्था द्वारा ये कार्य सराहनीय है. इस तरह के मुहिम में हमेशा संस्था का सहयोग करुँगी. शहर के योगमाया काली मंदिर रसिकपुर ,पगला बाबा मंदिर ,धर्मस्थान , विवेकानंद चौक ,गाँधी नगर एवं दुधानी में शिविर लगाकर संस्था के द्वारा गरीबों के बीच रोटी-सब्जी का वितरण किया गया. एडीपीएम संस्था द्वारा स्वामी विद्यानंद के नेतृत्व में “रोटी दिवस” पर प्रात: आठ बजे रसिकपुर स्थित कार्यालय से विशाल रैली निकाला गया एवं लोगो को जागरूक भी किया की रोटी दिवस में भाग लेकर इसका लाभ ले. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव स्वामी विद्यानंद,संयुक्त सचिव सिकंदर कुमार,सुरजीत मंडल,पुलक कुमार घोष,राहुल भद्र ,कुलदीप सिंह,अमित कुमार,विकास कुमार,आदित्य कुमार.भीम कुमार,संदीप सेन ,रणजीत मंडल ,संतोष गोस्वामी ,पूनम भगत,अंजनी शरण,कैप्टन दिलीप झा, विश्वरूप बनर्जी,सतन आश्रम से स्वामी आत्मानंद अहम् भूमिका रही । यंहा बता दे की इस कार्यक्रम को लेकर संस्था के द्वारा उपराजधानी में रोटी दिवस मनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था । जिसमे शहर के लोगो ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर पूरा सहयोग भी किया.संस्था के संयुक्त सचिव ने बताया की झारखंड, बिहार, बंगाल के अलावा देश के 13 राज्यों में 19 फ़रवरी को रोटी दिवस मनाया गया ।
रोटी दिवस पर गरीबों के बीच रोटी-सब्जी का वितरण







