Home / News / लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक डॉ अनिल मुर्मू का निधन

लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक डॉ अनिल मुर्मू का निधन

दुमका ।
लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक डॉक्टर अनिल मुर्मू का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। दुमका के सिविल सर्जन डा विनोद कुमार साहा ने बताया कि 5ः40 अपराह्न में उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया किन्तु अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनका निधन हो गया था। दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने पोस्टमार्टम कराये जाने की अनुमति दी है तथा पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल सदर अस्पताल में उपस्थित हैं। संताल परगना आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र भी सदर अस्पताल में उपस्थित हैं। दुमका में शोक की लहर फैल गई है तथा बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू का पार्थिव शरीर कल सुबह हेलिकाॅप्टर से रांची ले जाया जायेगा जहाँ विधान सभा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। पुनः उनका पार्थिव शरीर दुमका जिले के गोपीकान्दर प्रखंड स्थित रांगा गांव ले जाया जायेगा जहाँ उनका अंतिम संस्कार पारम्परिक रीति से किया जायेगा।

4785
संताल परगना के आयुक्त दिनेष चन्द्र मिश्र ने स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि युवा एवं कर्मठ नेता के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वर्गीय डा अनिल मुर्मू निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सभी हतप्रभ एवं किंकर्तव्यविमूढ़ कि स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इसकी भरपाई करना कठिन होगा। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा, नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित तथा जिला परिषद के उपाध्यक्ष असीम मंडल ने भी दुःख प्रकट किया है। सांसद प्रतिनिधि सह बार काउन्सिल के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, झामुमो के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने भी इस शोक की घड़ी में सबको धैर्य रखने तथा शांति बनाये रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *