Home / News / सिदो कान्हू मुर्मू विवि का मनाया गया 25 वां स्थापना दिवस ,कुलपति एवम प्रतिकुलपति कार्यक्रम में शामिल नहीं

सिदो कान्हू मुर्मू विवि का मनाया गया 25 वां स्थापना दिवस ,कुलपति एवम प्रतिकुलपति कार्यक्रम में शामिल नहीं

सामूहिक भागीदारी से ही सब कुछ बेहतर हो सकता है-जाॅयेस

दुमका ।
शहर से करीब 7 किलो मीटर दूरी पर दिघ्घी गांव में 109 एकड़ जमीन में बने उपराजधानी दुमका का सिदो कान्हू मुर्मू विवि में मंगलवार को विवि का 25 वां रजत जंयती सह स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् अध्यक्ष जाॅयेस बेसरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप नगर परिषद् की अध्यक्षा अमिता रक्षित ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों के द्वारा सिदो -कान्हू के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।मोके पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने कहा कि विवि प्रशासन को यह बात समझने का प्रयास करना चाहिए कि एसपी कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्र क्यों आक्रोशित हैं। विश्वविद्यालय से पढ़कर समाज में राजनीतिक, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता, वैज्ञानिक आदि बनते हैं। इतने बड़े-बड़े विद्वानों के बीच यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। संस्थान में शोध को बढ़ावा देनेका प्रयास किया जाना चाहिए। सामूहिक भागीदारी से ही सब कुछ बेहतर किया जा सकता है।
2222
विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए-अमिता

नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए यही तमन्ना है। आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान भी देना जरूरी है।स्थापना दिवस पर विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्थापना दिवस के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन दल 20 जनवरी को होने वाली दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक दलों के चयन के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें डॉ. अखिलानंद पाठक को संयोजक तथा प्रो. प्रशांत सेन, प्रो. अमिता कुमारी, डॉ. जयनेंद्र यादव व डॉ. शंभुनाथ मिश्रा सदस्य बनाए गए है। समिति के संयोजक डॉ. एएन पाठक ने बताया कि तीन तरह का सांस्कृतिक दल का गठन किया जाएगा। इन दलों में ग्रुप गीत व नृत्य, क्लासिकल सोलो का चयन किया जाएगा। वे दीक्षांत समरोह के दौरान इंडोर स्टेडियम में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। स्थापना दिवस में रमादेवी बाजला महिला कॉलेज देवघर, एएस कॉलेज देवघर, विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग, केकेएम कॉलेज पाकुड़, साहिबगंज कॉलेज, एसपी कॉलेज, एसपी महिला कॉलेज, एसआरटी कॉलेज धमड़ी कॉलेजों की टीम ने भाग लिया मोके पर प्रभारी कुलसचिव डाॅ जी गांगूली,डीएसडब्लू प्रो प्रशांत सेन,विकास पदाधिकारी सुजीत सोरेन,सीसीडीसी एसएन मिश्रा,सहायक कुलसचिव इगनियस मरांडी आदि मौजूद थे। मंच का संचालन प्रो अंजुला मुर्मू ने किया। यंहा बता दे की विवि के कुलपति डाॅ कमर अहसन एवं प्रतिकुलपति डाॅ सत्यनारायण मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी इस स्थापना दिवस में मौजूद नही थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *