दुमका।
एसीबी की टीम ने दुमका में कार्यरत पंचायत सचिव सह जनसेवक शंभूनाथ गण को शुक्रवार को 10 हजार घूस लेते रंग्गेहाथ गिरफतार किया है। पुलिस उपाधीक्षक सिरील मरांडी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया की शिकायतकर्ता कडबिंधा गांव के रानीडिंडा निवासी फिरोज अंसारी से पीससी पथ निमार्ण कार्य के 46 हजार रूपये के चेक काटने के एवज में पंचायत सचिव 10 हजार रूपये घूस मांगा था जिसे घूस लेते हुए धर दबोचा। पंचायत सचिव को दुमका के सोनुवाडंगाल में रह रहे किराये के घर में पकडा। इस टीम में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार चैधरी,कृष्णलाल सिंह आदि शमिल थे।
10 हजार घूस लेते हुए पंचायत सचिव गिरफतार








