दुमका।
कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाकर 34 दिन में करीब आठ हजार नए
कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा है। अभियान तीन मार्च तक चलेगा। पार्टी
को उम्मीद है कि चार दिन में करीब दो हजार और कार्यकर्ताओं को भी जोड़
लिया जाएगा।बुधवार को पार्टी कार्यालय में जिला रिटर्निग ऑफिसर नवप्रभात
प्रशांत ने बताया कि 25 जनवरी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी।
इतने दिन में करीब आठ हजार प्राथमिक और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया
है। अभी यह अभियान चलेगा। प्रयास है कि बचे हुए दिन में दो हजार और
कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए। जिले में 20 हजार का लक्ष्य तय किया गया था।
कुछ कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिया है लेकिन वह अभी तक प्रखंड स्तर पर ही
रखा हुआ है।उन्होंने कहा कि अभियान समाप्ति के बाद तीन स्तर पर कमेटी का
गठन किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष के लिए बननेवाली कमेटी में 16 और जिला
व प्रदेश स्तर पर बननेवाली कमेटी में 15 सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारी के नाते वे तीन मार्च तक दुमका में रहेंगे।
अगर किसी कार्यकर्ता को किसी तरह की परेशानी है तो वह कार्यालय आकर उनसे
संपर्क कर सकता है। समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर
लोकसभा अध्यक्ष संजीत सिंह , विलियम टुडू व एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष शहरोज
शेख मौजूद थे।
34 दिन में कांग्रेस ने बनाए आठ हजार नए सदस्य







