झारखण्ड देखो डेस्क
…………….
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोलते हुए झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि उनकी सरकार का पहला और अंतिम लक्ष्य राज्य का विकास करना है. दुमका के पुलिस लाइन ग्राउंड में तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग आदिवासी समाज को बहकाने में लगे हैं जबकि सरकार उनके हितों की रक्षा कर रही है.उन्होंने कहा कि छोटानागपुर और संताल परगना टेनेंसी एक्ट्स में उनकी सरकार द्वारा किया गया संशोधन किसी भी प्रकार के आदिवासी हितों को नुकसान नहीं पहुंचता.उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज मेहनत करने वाला समाज है. एक्ट्स में संशोधन के तहत उनके हितों को प्राथमिकता दी गयी है.झारखण्ड की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए झारखण्ड को विशाल प्राशिक्षित मानव संसाधन की जरूरत होगी. अगले पांच वर्षों में 20 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जायेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए सक्षम झारखण्ड कौशल विकास योजना की शुरुआत की गयी है.उन्होंने महिलाओं के विकास, सिचाई और खेती पर बल देते हुए कहा कि संताल परगना में उत्तम सिचाई की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए देवघर के बढ़ई जलाशय योजना का निर्माण किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि साहेबगंज में गंगा नदी पर पुल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने टेंडर निकाल दिया है. इसके अलावा पीरपैंती से गोड्डा और गोड्डा से जसीडीह तक रेल लाइन का भी निर्माण किया जाना है.उन्होंने कहा कि राज्य में नए तीन निजी विश्वकविद्यालय की स्थापना की जाएगी.अपने भाषण की शुरुआत में सीएम रघुवर दास ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत 4 लाख युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यरमंत्री पंचायती राज स्वशासन विकास परिषद का गठन हो रहा है.सीएम ने आगे कहा कि कृषि हमारे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसपर हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि साहिबगंज में मल्टी मोटल ट्रांसपोर्ट हब की स्वीकृति मिल चुकी है.मोके पर आयुक्त ,उपायुक्त ,डीआईजी,एसपी ,जिला परिसद अध्यक्ष,नगर परिसद अध्यक्ष आदि मोजूद थे .
68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की उपराजधानी दुमका में किया झंडोतोलन







