Home / News / आयकर जमा करने और पैन कार्ड बनाने के लिए आधार संख्या अनिवार्य

आयकर जमा करने और पैन कार्ड बनाने के लिए आधार संख्या अनिवार्य

आज लोकसभा में वित्त विधेयक 2017 को पारित कर दिया गया जिसमें आय कर जमा करने के लिए आधार संख्या का होना अनिवार्य होगा। विधेयक पास होने के बाद वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली ने बताया कि यह कदम आयकर में चोरी रोकने में मदद करेगा। इसके साथ ही पैन कार्ड आवेदन के लिए भी आधार संख्या अनिवार्य होगा। श्री जेटली ने यह भी कहा की जो एक से अधिक पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहे है उनको भी पकड़ा जा सकेगा।

एक सवाल के ज़बाब में श्री जेटली ने दो लाख के ऊपर नकद लेनदेन पर क़ानूनी रोक लगाने की वकालत की। इसके लिए भी संसद में बिल लाने का प्रस्ताव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *