Home / News / समाजिक न्याय दिवस के रूप में मना लालू प्रसाद का 70 वां जन्मदिन

समाजिक न्याय दिवस के रूप में मना लालू प्रसाद का 70 वां जन्मदिन

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई की ओर से जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 70 वां जन्मदिन धूमधाम से समाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम केक काटकर कर एक दूसरे को बधाई दिया, और लालू जी के स्वस्थ और दीर्धायु जीवन की भगवान से प्रार्थना किया।

तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल दुमका में भर्ती मरीजों को डीएस डॉ दिलीप केशरी की उपस्थिति में फल ब्रेड और बिस्कुट का वितरण किया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद ने देश के वंचित, शोषित, पीड़ित, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की आवाज बन कर हक दिलाने और समाजिक एकरूपता लाने हेतु निरन्त सामंतवादी ताकतों से लड़ते हुए पूरा राजनीतिक जीवन दांव पर लगा दिया।

अधिवक्ता लक्ष्मण पासवान ने कहा की लालू जी एक व्यक्ति मात्र नहीं है बल्कि एक विचारधारा बन चुके है। इनके कर्मों को वंचित समाज के लोग कभी भुला नहीं सकते है। गरीबों का मसीहा बनकर उनको मुख्यधारा से जोड़ा तथा समाज में भेदभाव खत्म करा कर दलितों और आदिवासियों को मंदिरों में प्रवेश करा कर समाजिक न्याय व्यवस्था कायम कराया गया।

मौके पर गौरव मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद यादव, जीतेश कुमार दास, पंकज यादव, रामसुंदर पंडित, संजय कुमार यादव, संजय यादव,  प्रमोद पंडित, उमेश पंडित, सुबोध यादव, कटकु बैध, अफरोज आलम, दिनेश कुमार मिश्रा, कंचन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *