Home / News / राज्य महिला आयोग ने मांगी सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

राज्य महिला आयोग ने मांगी सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

दुमका.

राज्य महिला आयोग ने बुधवार की देर शाम युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में सदस्य से पूरी रिपोर्ट मांगी है। आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को सदस्य प्रो. शर्मिला सोरेन ने अस्पताल जाकर पीड़िता से करीब आधे घंटे बात की और पूरी घटना की जानकारी ली।

सदस्य ने बताया कि युवती के साथ जो घटना हुई है उससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता है। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की गहनता से जांच की और कम समय में सारे आरोपियों को पकड़ लिया। कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि देर शाम अब किसी का घर से निकलना सुरक्षित नहीं है। लोगों को भी अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। बताया कि सारी रिपोर्ट को महिला आयोग की अध्यक्ष के पास भेज दिया जाएगा। सदस्य के साथ पीड़िता से मिलने वाले भाजपा की ममता साह, प्रिया रक्षित व पूनम साह भी मौजूद थीं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *